रासायनिक एवं जैविक हथियारों का विनियमन (Regulation of Chemical and Biological Weapons)

रासायनिक एवं जैविक हथियारों का विनियमन (Regulation of Chemical and Biological Weapons)-

  • रासायनिक एवं जैविक हथियारों के विनियमन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निम्नलिखित प्रयास किये गये है। जैसे-
    • (I) जिनेवा प्रोटोकॉल (Geneva Protocol)
    • (II) जैविक हथियार सम्मेलन (Biological Weapons Convention- BWC)

    • (III) रासायनिक हथियार सम्मेलन (Chemical Weapons Convention- CWC)


(I) जिनेवा प्रोटोकॉल (Geneva Protocol)-

  • जिनेवा प्रोटोकॉल अंतर्राष्ट्रीय सशस्त्र संघर्षों (International Armed Conflicts) में रासायनिक और जैविक हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाली एक संधि थी।
  • जिनेवा प्रोटोकॉल को सन् 1925 में जिनेवा में हस्ताक्षरित किया गया था।
  • जिनेवा प्रोटोकॉल सन् 1928 में लागू हुए।


(II) जैविक हथियार सम्मेलन (Biological Weapons Convention- BWC)-

  • BWC का पूरा नाम अंग्रेजी में = Biological Weapons Convention
  • BWC का पूरा नाम हिन्दी में = जैविक हथियार सम्मेलन या जैविक हथियार अभिसमय
  • जैविक हथियार सम्मेलन (BWC) बैक्टीरियाजनित (Bacteriological) या जैविक (Biological) और टॉक्सिन हथियारों (Toxin Weapons) के विकास (Development), उत्पादन (Production) एवं भंडारण (Stockpiling) पर प्रतिबंध लगाने और उन्हें नष्ठ (Destruction) करने के लिए की गई संधि थी।

  • जैविक हथियार सम्मेलन (BWC) संधि को सन् 1972 में हस्ताक्षरित किया गया था।
  • जैविक हथियार सम्मेलन (BWC) संधि सन् 1975 में लागू हुआ था।


(III) रासायनिक हथियार सम्मेलन (Chemical Weapons Convention- CWC)-

  • CWC का पूरा नाम अंग्रेजी में = Chemical Weapons Convention
  • CWC का पूरा नाम हिन्दी में = रासायनिक हथियार सम्मेलन या रासायनिक हथियार अभिसमय
  • रासायनिक हथियार सम्मेलन रासायनिक हथियारों के विकास (Development), उत्पादन (Production) और संग्रहण (Stockpiling) पर प्रतिबंध लगाने  और उन्हें नष्ठ करने के लिए की गई संधि थी।

  • रासायनिक हथियार सम्मेलन (CWC) संधि को सन् 1993 में हस्ताक्षरित किया गया था।
  • रासायनिक हथियार सम्मेलन (CWC) संधि सन् 1997 में लागू हुई थी।
  • रासायनिक हथियार सम्मेलन (CWC) संधि को लागू करने की जिम्मेदारी ऑर्गेनाइजेशन फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस (OPCW) को दी गई थी। अर्थात् OPCW के द्वारा ही CWC को लागू किया गया था।


रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW)-

  • OPCW का पूरा नाम अंग्रेजी में = Organization for Prohibition of Chemical Weapons

  • OPCW का पूरा नाम हिन्दी में = रासायनिक हथियार निषेध संगठन या ऑर्गेनाइजेशन फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस
  • स्थापना (Formed)- OPCW की स्थापना 29 अप्रैल, 1997 में की गई थी।
  • मुख्यालय (Headquarters)- OPCW का मुख्यालय द हेग (The Hague), नीदरलैंड्स (Netherlands) में स्थित है।
  • सदस्य (Members)- OPCW के सदस्य देशों की संख्या 193 है।
  • पुरस्कार (Prize)- OPCW को सन् 2013 में रासायनिक हथियारों को समाप्त करने के व्यापक प्रयासों के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize) दिया गया था।


ऑस्ट्रेलिया समूह (Australia Group)-

  • गठन (Formed)- ऑस्ट्रेलिया समूह का गठन इराक ईरान युद्ध के बाद सन् 1985 में किया गया था।
  • सदस्य (Members)- ऑस्ट्रेलिया समूह में कुल 43 सदस्य देश शामिल है।
  • भारत ऑस्ट्रेलिया समूह में सन् 2018 को शामिल हुआ था।
  • भारत ऑस्ट्रेलिया समूह में शामिल होने वाला सबसे अंतिम देश है।
  • वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया समूह में शामिल होने वाला नवीनतम देश भारत है।
  • ऑस्ट्रेलिया समूह में शामिल होने वाला 43वां देश भारत है।
  • ऑस्ट्रेलिया समूह देशों का एक अनौपचारिक संगठन (Informal Forum) है।
  • ऑस्ट्रेलिया समूह निर्यात को इस तरह से विनियमित (Regulates) और नियंत्रित (Controls) करता है कि वे रासायनिक (Chemical Weapons) या जैविक हथियारों (Biological Weapons) के विकास में प्रयुक्त न हो। जैसे- कच्चा माल (Raw Material), उपकरण (Devices), तकनीक (Technology)

Post a Comment

0 Comments