कुछ महत्वपूर्ण रोबोट्स (Some Important Robots)-
- 1. DRDO घातक (DRDO Ghatak)
- 2. DRDO दक्ष (DRDO Daksh)
- 3. व्योममित्र (Vyommitra)
- 4. मित्रा (Mitra)
- 5. KP- बॉट (KP-Bot)
- 6. इरा (IRA)
- 7. रोबो डॉक (RoboDoc)
- 8. C-अस्त्र (C-Astra)
- 9. नियॉन (Neon)
1. DRDO घातक (DRDO Ghatak)-
- DRDO घातक को मूल रूप से स्वायत्त मानव रहित विमान अनुसंधान (AURA) कहा जाता है।
- AURA का पूरा नाम अंगरेजी में = Autonomous Unmanned Research Aircraft
- AURA का पूरा नाम हिन्दी में = स्वायत्त मानव रहित विमान अनुसंधान
- घातक एक मानव रहित लड़ाकू विमान (Unmanned Combat Aerial Vehicle- UCAV) है।
- सन् 2009 में DRDO घातक का विकास शुरू हुआ था।
- सन् 2016 में भारत सरकार ने इस परियोजना के लिए 231 करोड़ रुपये मंजूर किए है।
- DRDO के द्वारा घातक को वर्ष 2025 तक विकसित किया जाएगा। अर्थात् DRDO घातक को संभावित वर्ष 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
- सन् 2019 में रूसी NPO सैटर्न 36MT टर्बोफैन इंजन (NPO Saturn 36MT Turbofan Engine) का उपयोग कर DRDO घातक के एक प्रोटोटाइप का परीक्षण किया गया था।
- DRDO घातक के द्वारा निम्नलिखित कार्य किए जा सकते हैं। जैसे-
- शत्रु सीमा में घुस कर हमला करना जैसे- मिशाइल या बम से हमला।
- सामरिक जासूसी (Strategic Reconnaissance) करना।
- इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare) करना।
- DRDO का पूरा नाम अंग्रेजी में = Defence Research and Development Organisation
- DRDO का पूरा नाम हिन्दी में = रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन)
- ADA, DEAL और IIT Kanpur कानपुर आदि DRDO घातक में प्रोजेक्ट पार्टनर है।
- ADA का पूरा नाम अंग्रेजी में = Aeronautical Development Agency
- ADA का पूरा नाम हिन्दी में = वैमानिक विकास अभिकरण (एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी)
- DEAL का पूरा नाम अंग्रेजी में = Defence Electronics Applications Laboratory
- DEAL का पूरा नाम हिन्दी में = रक्षा इलैक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लेबोरेटरी)
- वैमानिक विकास अभिकरण का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।
- रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला का मुख्यालय देहरादून में स्थित है।
- IIT Kanpur का पूरा नाम अंग्रेजी में = Indian Institute of Technology, Kanpur
- IIT Kanpur का पूरा नाम हिन्दी में = भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
2. DRDO दक्ष (DRDO Daksh)-
- दक्ष DRDO के द्वारा विकसित किया गया है।
- DRDO दक्ष एक रिमोट संचालित बम डिस्पोजल यूनिट वाहन (Remote Operated Bomb Disposal Unit Vehicle) है।
- दक्ष रिमोट सें संचालित वाहन (Remotely Operated Vehicle- ROV) है।
- दक्ष का उपयोग खतरनाक वस्तुओं (बम) को ढूंढने, निपटने और सुरक्षित रूप से नष्ट करने के लिए किया जाता है।
- दक्ष का उपयोग परमाणु और रासायनिक संदूषण स्तरों के सर्वेक्षण और निगरानी के लिए भी किया जा सकता है।
3. व्योममित्र (Vyommitra)-
- 'व्योममित्र' शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों 'व्योम' और 'मित्र' से मिलकर बना है।
- व्योम का अर्थ है- 'अंतरिक्ष' तथा मित्र का अर्थ- 'मित्र' है।
- व्योममित्र भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के द्वारा निर्मित या विकसित किया गया है।
- व्योममित्र एक फीमेल ह्यूमूनॉइड रोबोट (Female Humanoid Robot) है। अर्थात् महिला रोबोट है।
- व्योममित्र को हाफ-ह्यूमनॉइड (Half-Humanoid) कहा जा रहा है क्योंकि व्योममित्र के पैर नहीं है यह सिर्फ आगे और अगल-बगल में झुक सकती है।
- व्योममित्र अनेक कार्य करने में सक्षम है।
- व्योममित्र दो भाषाएं बोल सकता है। जैसे- हिन्दी, अंग्रेजी
- व्योममित्र मानव दल की हुबहु नकल करने में सक्षम (Can also mimic human crew)
- गगनयान मिशन के तहत प्रथम मानव रहित उडान में व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजा जायेगा।
- इसरो ने मानवयुक्त गगनयान मिशन के लिए अर्द्ध-मानवीय रोबोट व्योममित्र को विकसित किया है।
4. मित्रा (Mitra)-
- मित्रा रोबोट बेंगलुरु स्थित इन्वेंटो रोबोटिक्स के द्वारा निर्मित किया गया है।
- मित्रा रोबोट स्वदेशी निर्मित मित्रवत, गतिशील (मोबाईल) रोबोट है।
- मित्रा रोबोट को Covid-19 महामारी के समय आइसोलेटेड रोगियों को उनके परिवार जनों से वीडियों कॉलिंग करवाने के लिए प्रयोग में लिया गया था।
5. KP- बॉट (KP-Bot)-
- KP-Bot एक Humanoid Robot है।
- भारत का पहला रोबोट पुलिस 'केपी बोट' है।
- केपी बोट केरल पुलिस में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector- SI) के पद पर है।
6. इरा (IRA)-
- IRA = Interactive Robotic Assistant
- IRA = इंटरेक्टिव रोबोटिक असिस्टेंट
- IRA रोबोट HDFC Bank का रोबोट है।
- इरा रोबोट बैंक में ग्राहकों की मदद करने के लिए उपयोग में लिया जायेगा।
7. रोबो डॉक (RoboDoc)-
- रोबो डॉक को रोबोट डॉक्टर भी कहा जाता है।
- रोबो डॉक का अस्पताल में मरीजों की देखभाल करने के लिए बनाया गया है।
8. C-अस्त्र (C-Astra)-
- C-Astra रोबोट भारत की 'Invento Robotics' के द्वारा निर्मित किया गया है।
- C-अस्त्र रोबोट का उपयोग कोरोना महामारी के दौरान किया गया था।
- C-Astra एक Semi-automatic Smart LiDAR रोबोट है।
- LiDAR = Light Detection and Ranging
- C-Astra रोबोट मरीजों की जाँच करने में सहायक है।
9. नियॉन (Neon)-
- नियॉन रोबोट सैमसंग कंपनी के द्वारा बनाया गया है।
- नियॉन रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से निर्मित है।
- नियॉन रोबोट दिखने में इंसानों की तरह ही है।
- नियॉन रोबोट स्पैनिश व हिन्दी जैसी भाषाएं समझ सकता है।