Download Rajasthan CET Graduation Level Answer Key- 1st Pari
Rajasthan CET Graduation Level Paper Details
- Exam Board:- Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB)
- Date:- 07-01-2023
- Time:- 9AM to 12PM
- Duration:- 3.00 Hours
- Language:- Hindi
- Number of Questions:- 150
- Maximum Marks:- 300
- Location:- Rajasthan
- Exam Type:- Common Eligibility Test (CET)
- Question Type:- Objective
- Status:- Official Answer Key (Coming Soon......)
प्रश्न 1. राष्ट्रीय केसर मिशन निम्नलिखित में से किसकी उप-योजना के रूप में लांच किया गया?
- (अ) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
- (ब) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन
- (स) राष्ट्रीय बागवानी मिशन
- (द) राष्ट्रीय नकदी फसल प्रोग्राम (उत्तर-)
प्रश्न 2. चार हाथों वाला लोकदेवता किसे कहा जाता है?
- (अ) मल्लीनाथ जी
- (ब) कल्ला जी
- (स) झुन्झार जी
- (द) फत्ता जी (उत्तर-)
प्रश्न 3. 'पाक स्ट्रेट' अवस्थित है-
- (अ) भारत और श्रीलंका के मध्य
- (ब) भारत और मालदीव के मध्य
- (स) भारत और इण्डोनेशिया के मध्य
- (द) भारत और म्यामार के मध्य (उत्तर-)
प्रश्न 4. कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-
- (I) टीकाराम पालीवाल राजस्थान में एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं।
- (II) हरिशंकर भाभड़ा राजस्थान में अब तक सबसे लम्बे समय तक उपमुख्यमंत्री रहे हैं।
- निम्न में से कौनसा विकल्प सही है?
- (अ) केवल कथन II सही है।
- (ब) I व II दोनों कथन गलत है।
- (स) केवल कथन I सही है।
- (द) I व II दोनों कथन सही है। (उत्तर- )
प्रश्न 5. राजस्थान के किस जिले में, जियो लॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया 2021 के नवीनतम सर्वेक्षण में, सीमेंटर ग्रेड लाइमस्टोन के विशाल भण्डार मिले हैं?
- (अ) चित्तौड़गढ़
- (ब) पाली
- (स) झालावाड़
- (द) जैसलमेर (उत्तर-)
प्रश्न 6. राजस्थान के किस भाग में मक्का का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
- (अ) पूर्वी
- (ब) दक्षिणी तथा दक्षिणी पूर्वी
- (स) मध्यवर्ती
- (द) उत्तरी (उत्तर-)
प्रश्न 7. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
- (अ) वंश भास्कर- सूर्यमल्ल मीसण
- (ब) पृथ्वीराज विजय- चन्दबरदाई
- (स) कुवलयमाला- उद्योतन सूरी
- (द) हम्मीर महाकाव्य- नयनचन्द्र सूरी (उत्तर-)
प्रश्न 8. 1818 ई. में, कम्पनी की ओर से राजपूत राज्यों से संधि करने वाला अधिकारी था-
- (अ) चार्ल्स मेटकाफ
- (ब) जेम्स फर्ग्यूसन
- (स) चार्ल्स हेक्टर
- (द) मॉक मेसन (उत्तर-)
प्रश्न 9. राजस्थान विधान सभा के प्रथम प्रोटेम स्पीकर कौन थे?
- (अ) यशवंत सिंह नाहर
- (ब) महाराव संग्राम सिंह
- (स) पूनम चंद विश्नोई
- (द) नारायण सिंह मसुदा (उत्तर)
प्रश्न 10. राजस्थान में नियोजन विभाग की स्थापना कब हुई?
- (अ) 1956
- (ब) 1954
- (स) 1955
- (द) 1953 (उत्तर-)
प्रश्न 11. सीमा सुरक्षा बल द्वारा जनवरी, 2022 में राजस्थान की सीमा पर कौन सा अभियान चलाया गया?
- (अ) ऑपरेशन क्रांति
- (ब) ऑपरेशन सर्द हवा
- (स) ऑपरेशन शक्ति
- (द) ऑपरेशन पवन (उत्तर-)
प्रश्न 12. निम्न में से किस रेल्वे स्टेशन को हाल ही में प्लेटिनम ग्रीन रेल्वे स्टेशन रेटिंग दी गई है?
- (अ) मुंबई
- (ब) जोधपुर
- (स) अजमेर
- (द) हैदराबाद (उत्तर-)
प्रश्न 13. वर्तमान में राजस्थान में आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में किस प्रणाली को अपनाया जा रहा है?
- (अ) सार्वजनिक आर्थिक प्रणाली
- (ब) संघीय आर्थिक प्रणाली
- (स) जिला स्तरीय आर्थिक प्रणाली
- (द) केन्द्रीयकृत आर्थिक प्रणाली (उत्तर-)
प्रश्न 14. निम्नलिखित में से कौनसा (राजनीतिक कार्यकर्ता - संबंधित देशी राज्य) सुमेलित नहीं है?
- (अ) कृष्णदत्त पालीवाल- धौलपुर
- (ब) हरिमोहन माथुर- करौली
- (स) गोपीलाल यादव- भरतपुर
- (द) मथुरा दास माथुर- मारवाड़ (उत्तर-)
प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौनसा भारत में हरित क्रांति से संबंधित है?
- (अ) पर्यावरण संरक्षण
- (ब) हरित जी.एन.पी. की गणना
- (स) हरित गृह प्रभाव
- (द) उच्च उत्पादकता किस्मों के बीज (उत्तर- )
प्रश्न 16. निम्नांकित में से कौनसा (स्थलाकृति - अवस्थिति) सही सुमेलित नहीं है?
- (अ) भोराट पठार- कुम्भलगढ़ से गोगुन्दा के मध्य
- (ब) लसाड़िया पठार- राजसमन्द
- (स) भाकर- पूर्वी सिरोही
- (द) उड़िया पठार- माउंट आबू (उत्तर-)
प्रश्न 17. भारत के किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल के दौरान, हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित किया गया था?
- (अ) लॉर्ड मेयो
- (ब) लॉर्ड कैनिंग
- (स) लॉर्ड एलनबरो
- (द) लॉर्ड एमहर्स्ट (उत्तर-)
प्रश्न 18. 'निपुण भारत मिशन' कार्यान्वित किया जा रहा है-
- (अ) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा
- (ब) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा
- (स) शिक्षा मंत्रालय द्वारा
- (द) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा (उत्तर-)
प्रश्न 19. 'फल्कू बाई' का सम्बन्ध किस लोक नृत्य से है?
- (अ) चरी नृत्य
- (ब) कालबेलिया नृत्य
- (स) तेरहताली नृत्य
- (द) भवाई नृत्य (उत्तर-)
प्रश्न 20. जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान में लिंगानुपात-
- (अ) राष्ट्रीय औसत से 6 बिन्दू अधिक है।
- (ब) राष्ट्रीय औसत से 15 बिन्दू कम है।
- (स) राष्ट्रीय औसत से 6 बिन्दू कम है।
- (द) राष्ट्रीय औसत से 11 बिन्दू कम है। (उत्तर-)
प्रश्न 21. राजस्थान में सीमेंट का प्रथम कारखाना कहाँ स्थापित हुआ था?
- (अ) लोखरी
- (ब) ब्यावर
- (स) डबोक
- (द) गोटन (उत्तर- )
प्रश्न 22. लोद्रवा प्रसिद्ध है-
- (अ) जैनियों के लिए
- (ब) जाटों के लिए
- (स) सिक्खों के लिए
- (द) गुर्जरों के लिए (उत्तर-)
प्रश्न 23. भरतपुर राज्य प्रजा संघ की स्थापना हुई-
- (अ) 1942 में
- (ब) 1928 में
- (स) 1938 में
- (द) 1937 में (उत्तर-)
प्रश्न 24. विजयसिंह पथिक ने किस समाचार पत्र के माध्यम से बिजौलिया किसा आन्दोलन का प्रचार पूरे भारत में कर दिया था?
- (अ) युगान्तर
- (ब) नवीन राजस्थान
- (स) तरुण राजस्थान
- (द) प्रताप (उत्तर- )
प्रश्न 25. निम्नलिखित में से किस षड़यंत्र केस में प्रतापसिंह बारहठ को कारावास दिया गया?
- (अ) अलीपुर षड़यंत्र मुकदमा
- (ब) उदयपुर षड़यंत्र मुकदमा
- (स) लाहौर षड़यंत्र मुकदमा
- (द) बनारस षड़यंत्र मुकदमा (उत्तर-)
प्रश्न 26. राजस्थान में नगर पालिका, अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए किसी बैठक के गठन के लिए गणपूर्ति उसमें मतदान के हकदार व्यक्तियों की कुल संख्या........होगी।
- (अ) दसवां भाग (1/10)
- (ब) एक तिहाई (1/3)
- (स) तीन चौथाई (3/4)
- (द) दो तिहाई (2/3) (उत्तर-)
प्रश्न 27. राजस्थान राज्य सूचना आयोग सूचना नहीं देने पर अधिकतम कितनी राशि का जुर्माना आरोपित कर सकता है?
- (अ) 20,000 रुपये
- (ब) 25,000 रुपये
- (स) 30,000 रुपये
- (द) 15,000 रुपये (उत्तर-)
प्रश्न 28. निम्नलिखित में से कौन सा वाद्य यंत्र बाकी तीन से अलग है?
- (अ) खड़लात
- (ब) मशक
- (स) अलगोज़ा
- (द) शहनाई (उत्तर-)
प्रश्न 29. जनवरी 2023 में 108वीं इंडियन साइंस कांग्रेस आयोजित होगी-
- (अ) बैंगलोर में
- (ब) अगरतला में
- (स) उदयपुर में
- (द) नागपुर में (उत्तर-)
प्रश्न 30. अधोलिखित कथनों को सावधानीपूर्वक पढ़िए-
- (I) 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में, मेवाड़ में देश हितेषिणी सभा की स्थापना की गयी।
- (II) सभा का मुख्य उद्देश्य समाज सुधार था।
- सही कूट चुनिए-
- (अ) केवल कथन (II) सत्य है
- (ब) केवल कथन (I) सत्य है
- (स) दोनों कथन सत्य है
- (द) न तो (I) ना ही (II) सत्य है (उत्तर-)
प्रश्न 31. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के किस जिले में न्यूनतम ग्रामीण लिंगानुपात था?
- (अ) धौलपुर
- (ब) टोंक
- (स) जैसलमेर
- (द) पाली (उत्तर-)
प्रश्न 32. भारत को 15 कृषि-जलवायु प्रदेशों में विभक्त किया गया है-
- (अ) कृषि मंत्रालय द्वारा
- (ब) मौसम विभाग द्वारा
- (स) जल-संसाधन मंत्रालय द्वारा
- (द) योजना आयोग द्वारा (उत्तर-)
प्रश्न 33. 'ईसरदा बाँध परियोजना' किन जिलों में निर्मित किया गया है?
- (अ) झालावाड़ और बारां
- (ब) टोंक और सवाई माधोपुर
- (स) डूंगरपुर और बांसवाड़ा
- (द) कोटा और बारां (उत्तर-)
प्रश्न 34. फ्रेन्च ओपन-2022 में महिला एकल की विजेता कौन हैं?
- (अ) इगा स्वियातेक
- (ब) क्रिस्टीना म्लादेनोविक
- (स) सी. गौफ
- (द) कैरोलिन गार्सिया (उत्तर-)
प्रश्न 35. राजस्थान में राज्य वित्त आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
- (अ) एम. सी. सुराण
- (ब) के. के. गोयल
- (स) हीरालाल देवपुरा
- (द) एस. के. घोष (उत्तर-)
प्रश्न 36. शिक्षा संत के रूप में प्रसिद्ध स्वामी केशवानन्द का जन्म कहाँ हुआ?
- (अ) रामपुरा बेरी
- (ब) मंगलूना गाँव
- (स) हरनावा गाँव
- (द) बाणासुर गाँव (उत्तर-)
प्रश्न 37. निम्नलिखित में से कौन-सा (स्थानान्तरी कषि - क्षेत्र) सुमेलित नहीं है?
- (अ) कुमारी- मध्य प्रदेश
- (ब) पोडू- आन्ध्र प्रदेश और ओडिशा
- (स) झूम- असम
- (द) पोनम- केरल (उत्तर-)
प्रश्न 38. मलिक शाह की मस्जिद कहाँ स्थित है?
- (अ) झालावाड़
- (ब) बारां
- (स) जालौर
- (द) राजसमंद (उत्तर-)
प्रश्न 39. राजस्थान लोकसेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत प्रथम अपीलिय प्राधिकारी के निर्णय के विरुद्ध कितने दिनों में द्वितीय अपीलिय प्राधिकारी को अपील की जा सकती है?
- (अ) 30 दिन
- (ब) 15 दिन
- (स) 45 दिन
- (द) 60 दिन (उत्तर-)
प्रश्न 40. निम्नलिखित में से कौनसा (आभूषण - मानव अंग) सुमेलित नहीं है?
- (अ) तिमणिया- गला
- (ब) रमझोल- कलाई
- (स) सुरलिया- कान
- (द) तगड़ी- कमर (उत्तर-)
प्रश्न 41. कौनसा (खनिज - खनन क्षेत्र) सही सुमेलित नहीं है?
- (अ) रॉक फॉस्फेट = झामर-कोटड़ा
- (ब) लौह अयस्क = मोरीजा-डाबला
- (स) मैंगनीज़ = काला खूंटा
- (द) तामड़ा = कालागुमान (उत्तर-)
प्रश्न 42. श्रीधर अंधारे को किस चित्रशैली को प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जाता है?
- (अ) देवगढ़
- (ब) किशनगढ़
- (स) शाहपुरा
- (द) उणियारा (उत्तर-)
प्रश्न 43. साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक, काजी हमीदुद्दीन नागौरी, किस सूफी सिलसिले के थे?
- (अ) सुहरावर्दी
- (ब) कादिरी
- (स) मगरिबी
- (द) चिश्ती (उत्तर-)
प्रश्न 44. भारत की प्रथम जैतून रिफायनरी, राजस्थान में स्थापित की गई थी-
- (अ) अमरसागर में
- (ब) सूरतगढ़ में
- (स) पचपद्रा में
- (द) लूणकरणसर में (उत्तर-)
प्रश्न 45. भील जनजाति के पुरुष कमर पर जो वस्त्र लपेटा करते हैं, उसे क्या कहा जाता हैं?
- (अ) कछाबू
- (ब) खोयतु
- (स) पोल्या
- (द) जामा (उत्तर-)
प्रश्न 46. 'भारतीय लोक कला मण्डल संस्थान' कहां स्थित है?
- (अ) उदयपुर
- (ब) टोंक
- (स) जोधपुर
- (द) जयपुर (उत्तर-)
प्रश्न 47. 1857 की क्रांति में, अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया?
- (अ) रावत रामसिंह ने
- (ब) ठाकुर कुशाल सिंह ने
- (स) जयदयाल ने
- (द) मेहराब खान ने (उत्तर-)
प्रश्न 48. राजस्थान राज्य पर्यावरण नीति किस वर्ष में घोषित की गई?
- (अ) 2013
- (ब) 2018
- (स) 2010
- (द) 2008 (उत्तर-)
प्रश्न 49. हटुण्डी (अजमेर) में गांधी आश्रम की स्थापना..........के द्वारा की गई।
- (अ) हरिभाऊ उपाध्याय
- (ब) माणिक्य लाल वर्मा
- (स) अर्जुनलाल सेठी
- (द) जमनालाल बजाज (उत्तर-)
प्रश्न 50. केसरी सिंह बारहठ ने 'चेतावनी रा चुंगटिया' किसको सम्बोधित करके लिखा?
- (अ) मिर्जा राजा जयसिंह
- (ब) महाराणा प्रताप सिंह
- (स) महाराणा अजीत सिंह
- (द) महाराणा फतेह सिंह (उत्तर-)
प्रश्न 51. 15वें वित्तीय आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
- (अ) निर्मला सीतारमण
- (ब) डॉ. अशोक लाहिड़ी
- (स) अजय नारायण
- (द) एन. के. सिंह (उत्तर-)
प्रश्न 52. 1857 की क्रांति के दौरान जयपुर के पॉलिटिकल ऐजेण्ट कौन थे?
- (अ) विलियम ईडन
- (ब) मेजर बर्टन
- (स) मॉक मैसन
- (द) मेजर मॉरीसन (उत्तर-)
प्रश्न 53. राजस्थान के राज्यपाल पदेन कुलाधिपति होते हैं-
- (अ) राजस्थान के समस्त राज्य के साथ ही निजी विश्वविद्यालयों के।
- (ब) समस्त राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के साथ ही राजस्थान के भू-भाग में कार्यरत केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के।
- (स) राजस्थान के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के।
- (द) समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ही राजस्थान के भू-भाग में कार्यरत केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के। (उत्तर- )
प्रश्न 54. 'बढ़ार' क्या है?
- (अ) विवाह पर आयोज्य भोज
- (ब) अंत्येष्टि की एक क्रिया
- (स) राजस्थान की एक जनजाति
- (द) राजस्थान की एक झील (उत्तर-)
प्रश्न 55. राजस्थान में संचालित सूखा संभाव्य क्षेत्र कार्यक्रम (डी.पी.ए.पी.) की वित्तीय व्यवस्था के लिए केन्द्र एवं राज्य का हिस्सा कितना रखा गया है?
- (अ) 90:10
- (ब) 50:50
- (स) 75:25
- (द) 60:40 (उत्तर-)
प्रश्न 56. हाल ही में खबरों में रहा 'परख' निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
- (अ) शिक्षा
- (ब) उद्योग
- (स) स्वास्थ्य
- (द) बैंकिंग (उत्तर-)
प्रश्न 57. निम्न में से राजस्थान के किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सर्वाधिक बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया?
- (अ) भैरों सिंह शेखावत
- (ब) शिवचरण माथुर
- (स) हरीदेव जोशी
- (द) मोहन लाल सुखाड़िया (उत्तर-)
प्रश्न 58. भारत में शुष्क क्षेत्र कृषि की जाती है-
- (अ) 150 से.मी. से अधिक वर्षा क्षेत्रों में
- (ब) 35 से.मी. से 75 से.मी. वार्षिक वर्षा क्षेत्रों में
- (स) 100 से.मी. से 150 से.मी. वार्षिक वर्षा क्षेत्रों में
- (द) 75 से.मी. से 110 से.मी. वार्षिक वर्षा क्षेत्रों में (उत्तर-)
प्रश्न 59. भारत में सर्वाधिक रागी उत्पादक राज्य है-
- (अ) महाराष्ट्र
- (ब) कर्नाटक
- (स) तमिलनाडु
- (द) उत्तराखंड (उत्तर-)
प्रश्न 60. हाल ही में (9 अप्रैल, 2022 को) राजस्थान के निम्नलिखित में से किस लोक संगीत कलाकार को 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' प्रदान किया गया?
- (अ) खेता खान
- (ब) गाजी खान बरना
- (स) मामे खान
- (द) दापू खान (उत्तर-)
प्रस्न 61. ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य है-
- (अ) कामगारों को शिक्षित करना
- (ब) कामगारों को ऑनलाइन भुगतान करना
- (स) असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना
- (द) संगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना (उत्तर-)
प्रश्न 62. सन् 1960-61 में, 'गहन कृषि जिला कार्यक्रम' के अंतर्गत कितने जिलों को समाहित किया गया?
- (अ) 10 जिले
- (ब) 8 जिले
- (स) 9 जिले
- (द) 7 जिले (उत्तर-)
प्रश्न 63. केन्द्रीय बैंक द्वारा निम्न में से कौनसी साख नियंत्रण की परिमाणात्मक विधि है?
- (अ) ऋण राशनिंग
- (ब) सीमांत आवश्यकताएं
- (स) प्रत्यक्ष कार्यवाही
- (द) बैंक दर (उत्तर-)
प्रश्न 64. बहुआयामी गरीबी सूचकांक की अवधारणा किस वर्ष शुरू की गई थी?
- (अ) 2010
- (ब) 2008
- (स) 2011
- (द) 2000 (उत्तर-)
प्रश्न 65. 'महणसर' प्रसिद्ध है-
- (अ) मुगलकालीन चित्रों की अधिकता के लिए
- (ब) 360 खिड़कियों की हवेली के लिए
- (स) सती माता मन्दिर के लिए
- (द) सोने की चित्रकारी के लिए (उत्तर-)
प्रश्न 66. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसमें कौन शामिल नहीं होता है?
- (अ) विधानसभा का विपक्ष का नेता
- (ब) विधानसभा अध्यक्ष
- (स) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
- (द) मुख्यमंत्री (उत्तर-)
प्रश्न 67. 'प्लांड इकोनॉमी फॉर इंडिया' पुस्तक किसने लिखी?
- (अ) एम. विश्वेश्वरैया
- (ब) महात्मा गांधी
- (स) मनमोहन सिंह
- (द) पं. जवाहर लाल नेहरू (उत्तर-)
प्रश्न 68. 'जोधपुर का महामन्दिर' उपासना स्थल है-
- (अ) दादू संप्रदाय का
- (ब) रामस्नेही संप्रदाय का
- (स) नाथ संप्रदाय का
- (द) बिश्नोई संप्रदाय का (उत्तर-)
प्रश्न 69. एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
- (अ) गवर्नर, आर. बी. आई.
- (ब) वित्त मंत्री
- (स) सचिव, वित्त मंत्रालय
- (द) प्रधानमंत्री (उत्तर-)
प्रश्न 70. राजस्थान के निम्नलिखित में से किन जिलों में 'इन्सेप्टीसोल्स मृदा' पायी जाती है?
- (अ) जयपुर, दौसा और अवलर
- (ब) पाली, भीलवाड़ा और सिरोही
- (स) कोटा, बूंदी और बारां
- (द) जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर (उत्तर-)
प्रश्न 71. भारत के किस राज्य में कुल क्षेत्रफल में वनों का क्षेत्रफल प्रतिशत सर्वाधिक है?
- (अ) त्रिपुरा
- (ब) मिजोरम
- (स) नागालैण्ड
- (द) अरुणाचल प्रदेश (उत्तर-)
प्रश्न 72. 'शिवसमुद्रम' जलप्रपात किस नदी पर अवस्थित है?
- (अ) पेरियार
- (ब) गोदावरी
- (स) कावेरी
- (द) शरावती (उत्तर-)
प्रश्न 73. निम्नलिखित में से कौन सा (सिंचाई परियोजना - जिला) सुमेलित नहीं है?
- (अ) परवन लिफ्ट = जयपुर
- (ब) सोम-कमला-अम्बा = डूंगरपुर
- (स) सावन-भादो = कोटा
- (द) सोम कागदर = उदयपुर (उत्तर-)
प्रश्न 74. अकबर द्वारा निर्मित 'शुक्र तालाब' किस जिले में स्थित है?
- (अ) नागौर
- (ब) शेरगढ़
- (स) गागरोन
- (द) सिवाना (उत्तर-)
प्रश्न 75. कार्तिक महीने में चन्द्रभागा पशु मेला राजस्थान में किस स्थान पर आयोजित होता है?
- (अ) केशवरायपाटन
- (ब) सीताबाड़ी
- (स) झालावाड़
- (द) झालरापाटन (उत्तर-)
प्रश्न 76. निम्नलिखित ठिकानों में से किसने 'चँवरी कर' लगाया?
- (अ) डीडवाना
- (ब) कुचामन
- (स) भैंसरोड़गढ़
- (द) बिजौलिया (उत्तर-)
प्रश्न 77. के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 32वाँ बिहारी पुरस्कार, डॉ. माधव हाड़ा को प्रदान किया गया, उनकी किस कृति के लिए?
- (अ) पचरंग चोला पहर सखी री
- (ब) आंख हींयै रा हरियल सपना
- (स) तस्लीमा : संघर्ष और साहित्य
- (द) हम यहाँ थे (उत्तर-)
प्रश्न 78. निम्नांकित में से कौन सा कथन सत्य है?
- (I) 6 अगस्त, 2022 को जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (व्यक्ति के अनुसार)
- (II) जगदीप धनखड़ का संबंध झुन्झुनू जिले से है तथा राजस्थान से उपराष्ट्रपति बनने वाले दूसरे व्यक्ति हैं।
- (III) यह लोकसभा सांसद, राजस्थान विधानसभा के सदस्य व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे हैं।
- (IV) वर्तमान में संसद के दोनों ही सदनों के अध्यक्ष राजस्थान से हैं।
- (अ) I, II, III
- (ब) II, III
- (स) I, II, III, IV
- (द) II, III, IV (उत्तर-)
प्रश्न 79. 'मुगती' नामक कविता संग्रह के रचियता हैं-
- (अ) विजय शर्मा
- (ब) आशा पाराशर
- (स) मीठेश निर्मोही
- (द) कीर्ति शर्मा (उत्तर-)
प्रश्न 80. यदि भारतीय मानक समय- (IST) को निर्धानित करने वाली देशान्तर रेखा को प्रधान देशान्तर रेखा का दर्जा दिया जाए, तो अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का देशान्तर क्या होगा?
- (अ) 97°30' पश्चिम
- (ब) 180° पूर्व
- (स) 97°30' पूर्व
- (द) 82°30' पूर्व (उत्तर-)
प्रश्न 81. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत है-
- (अ) 13.3
- (ब) 13.5
- (स) 16.9
- (द) 14.8 (उत्तर-)
प्रश्न 82. अडानी हाइब्रिड एनर्जी की सहायक कंपनी ने किस स्थान पर भारत का पहला पवन-सौर हाइब्रिड पावर प्लांट स्थापित किया?
- (अ) रायपुर
- (ब) दिल्ली
- (स) हैदराबाद
- (द) जैसलमेर (उत्तर-)
प्रश्न 83. राजस्थान में कौन से जिलों में जनसंख्या घनत्व 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से कम पाया जाता है? (जनगणना 2011 के अनुसार)
- (अ) जैसलमेर, पाली और जोधपुर
- (ब) जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर
- (स) जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर
- (द) जैसलमेर, पाली और बाड़मेर (उत्तर-)
प्रश्न 84. साहिबदीन नामक चित्रकार को मेवाड़ के किस शासक का संरक्षण प्राप्त था?
- (अ) महाराणा राजसिंह
- (ब) महाराणा कुम्भा
- (स) महाराणा अमरसिंह
- (द) महाराणा जगतसिंह (उत्तर-)
प्रश्न 85. शेरगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है?
- (अ) करौली
- (ब) बारां
- (स) सवाई माधोपुर
- (द) बूंदी (उत्तर-)
प्रश्न 86. 'भोर' (बी.एच.ओ.आर.) कार्यक्रम जो कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर के समन्वय से चलाया जा रहा है, का उद्देश्य है-
- (अ) बाल श्रम का उन्मूलन
- (ब) नशामुक्ति
- (स) अपराधियों का पुनर्वास
- (द) भिक्षुकों का पुनर्वास (उत्तर-)
प्रश्न 87. मूंगफली के उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
- (अ) चतुर्थ
- (ब) द्वितीय
- (स) तृतीय
- (द) प्रथम (उत्तर-)
प्रश्न 88. 'बीथड़ी पवन ऊर्जा परियोजना' राजस्थान के किस जिले में स्थापित की गई है?
- (अ) बीकानेर
- (ब) चित्तौड़गढ़
- (स) जोधपुर
- (द) जैसलमेर (उत्तर-)
प्रश्न 89. खस की घास मुख्य रूप से राजस्थान में पाई जाती है-
- (अ) आबू पर्वत क्षेत्र में
- (ब) दक्षिण-पूर्वी राजस्थान (हाड़ौती) में
- (स) भरतपुर और टोंक वन विभाग में
- (द) पश्चिमी राजस्थान में (उत्तर-)
प्रश्न 90. चित्तौड़गढ़ स्थित 'विजय स्तम्भ' पर पहला स्मारक डाक टिकट कब जारी किया गया?
- (अ) 1956
- (ब) 1986
- (स) 1974
- (द) 1949 (उत्तर-)
प्रश्न 91. गोविंद देव मन्दिर, जयपुर एवं मदन मोहन मन्दिर, करौली का सम्बन्ध किस सम्प्रदाय से है?
- (अ) गौड़ीय
- (ब) रामस्नेही
- (स) नाथ
- (द) वल्लभ (उत्तर-)
प्रश्न 92. सुमेलित कीजिये-
- (1) अजरख प्रिंट- (I) कैथून
- (2) पावरलूम कपड़ों पर छपाई- (II) जोधपुर
- (3) मोठड़ा- (III) बालोतरा
- (4) मसूरिया- (IV) बाड़मेर
- सही विकल्प चुनें-
- (अ) 1-I, 2-II, 3-III, 4-IV
- (ब) 1-II, 2-III, 3-IV, 4-I
- (स) 1-IV, 2-III, 3-II, 4-I
- (द) 1-III, 2-IV, 3-I, 4-II (उत्तर-)
प्रश्न 93. मनरेगा की तर्ज पर राजस्थान के शहरी निकायों की सीमा में रहने वाले परिवारों को वित्तीय सहयोग के लिए कौनसी योजना लागू की गई हैं?
- (अ) इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना
- (ब) मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना
- (स) दीन दयाल उपाध्याय शहरी रोजगार गारन्टी योजना
- (द) राजीव गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना (उत्तर-)
प्रश्न 94. निम्नलिखित में से राजस्थान के किन जिलों के समूह में मुख्यतः कच्छारी मृदा पाई जाती है?
- (अ) बीकानेर- जैसलमेर
- (ब) बांसवाड़ा- डूंगरपुर
- (स) भरतपुर- धौलपुर
- (द) कोटा- बूंदी (उत्तर-)
प्रश्न 95. निम्नलिखित पहाड़ियों में से कौन सी 'सतपुड़ श्रृंखला' का भाग नहीं है?
- (अ) मैकाल
- (ब) महादेव
- (स) राजपीपला
- (द) भारनेर (उत्तर-)
प्रश्न 96. सुमेलित कीजिए-
- कुलदेवी- जाति
- (1) करणी माता- (I) नाई
- (2) सकराय माता- (II) सीरवी
- (3) आई माता- (III) खण्डेलवाल
- (4) नारायणी माता- (IV) चारण
- (अ) 1-II, 2-I, 3-IV, 4-III
- (ब) 1-IV, 2-III, 3-II, 4-I
- (स) 1-IV, 2-III, 3-I, 4-II
- (द) 1-IV, 2-I, 3-II, 4-III (उत्तर-)
प्रश्न 97. 'बातां री फुलवारी' कितने खण्डों में विभक्त है?
- (अ) 16
- (ब) 10
- (स) 14
- (द) 8 (उत्तर-)
प्रश्न 98. निम्न में से कौन इंदिरा गांधी नहर परियोजना का प्रस्तावित लाभार्थी जिला नहीं है?
- (अ) जोधपुर
- (ब) सीकर
- (स) पाली
- (द) नागौर (उत्तर-)
प्रश्न 99. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कौन हैं?
- (अ) बान की-मून
- (ब) कोफी अन्नान
- (स) एण्टोनियो गुटेरेस
- (द) पेरेज दी कुएलर (उत्तर-)
प्रश्न 100. राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि- जलवायु प्रदेश कौनसा है?
- (अ) आंतरिक प्रवाह का शुष्क क्षेत्र
- (ब) शुष्क पश्चिमी मैदान
- (स) उप आर्द्र दक्षिणी मैदान
- (द) अति शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र (उत्तर-)
प्रश्न 101. NTFS का मतलब........ है और इसे......... द्वारा विकसित किया गया था।
- (अ) नेटवर्क टेक्नोलॉजी फाइल सिस्टम; इनटेल
- (ब) न्यू टेक्नोलॉजी फाइल सिस्टम; एप्पल
- (स) नेटवर्क टेक्नोलॉजी फाइल सिस्टम; एप्पल
- (द) न्यू टेक्नोलॉजी फाइल सिस्टम; माइक्रोसॉफ्ट (उत्तर-)
प्रश्न 102. एम.एस.-वर्ड- 2019 के संदर्भ में, अंतिम परिवर्तन के स्थान पर जाने के लिए, की स्ट्रोक है-
- (अ) शिफ्ट + F5
- (ब) कन्ट्रोल + शिफ्ट + F8
- (स) ऑल्ट + F6
- (द) कन्ट्रोल + F7 (उत्तर-)
प्रश्न 103. एम.एस.-एक्सेल में निम्न में से कौनसा सही फॉर्मुला है?
- (अ) = POWER (2#3)
- (ब) = POWER (2^3)
- (स) = POWER (2*3)
- (द) = POWER (2.,3) (उत्तर-)
प्रश्न 104. निम्नलिखित में से किन समूह में ग्राफिकल फाइल एक्सटेंशन है?
- (अ) जी.आई.एफ., टी.सी.ई., डब्ल्यू.एम.एफ.
- (ब) जे.पी.जी., जी.आई.एफ., बी.एम.पी.
- (स) टी.सी.पी., जे.पी.जी., बी.एम.पी.
- (द) जे.पी.जी., सी.पी.एक्स., जी.सी.एम. (उत्तर-)
प्रश्न 105. सुमेलित कीजिए-
- (a) बार.कोड्स- (1) वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षाएं
- (b) ओ.एम.आर.- (2) ऑनलाइन पेमेंट्स
- (c) एम.आई.सी.आर.- (3) डिपार्टमेंटल स्टोर के लेबल
- (d) क्यू.आर.कोड- (4) बैंक के चेक
- (e) ओ.सी.आर.- (5) छपे हुए पेज का एडिटेबल टेक्स्ट में रूपान्तरण
- (अ) a-2, b-4, c-5, d-1, e-3
- (ब) a-3, b-1, c-4, d-2, e-5
- (स) a-3, b-1, c-2, d-5, e-4
- (द) a-4, b-1, c-5, d-3, e-2 (उत्तर-)
प्रश्न 106. रासायनिक पदार्थों का उपयुक्त अनुप्रयोग से मिलान करें।
- (a) ब्लीचिंग पाउडर- (I) कांच बनाने में
- (b) बेकिंग सोडा- (II) H2 Cl2 के उत्पादन में
- (c) वॉशिंग सोडा- (III) विरंजनीकरण में
- (d) सोडियम क्लोराइड- (IV) एंटासिड
- (अ) a-III, b-II, c-IV, d-I
- (ब) a-I, b-II, c-III, d-IV
- (स) a-II, b-I, c-IV, d-III
- (द) a-III, b-IV, c-I, d-II (उत्तर-)
प्रश्न 107. यदि कोई वस्तु स्वतंत्र रूप से पृथ्वी पर गिरती है, तो उसकी कुल ऊर्जा-
- (अ) पहले बढ़ती है, फिर घटती है
- (ब) बढ़ती है
- (स) स्थिर रहती है
- (द) घटती है (उत्तर-)
प्रश्न 108. दो शाखाओं वाले समानांतर परिपथ का प्रतिरोध 12 ओम है। यदि एक शाखा का प्रतिरोध 18 ओम है, तो दूसरी शाखा का प्रतिरोध क्या है?
- (अ) 48 ओम
- (ब) 18 ओम
- (स) 36 ओम
- (द) 64 ओम (उत्तर-)
प्रश्न 109. जैव विविधता से सम्बन्धित सही कथन का चयन करें-
- (अ) जैव विविधता भूमध्य रेखा की ओर बढ़ती है
- (ब) पृथ्वी पर जैव विविधता एक समान पाई जाती है
- (स) उच्च हिमालयी उच्चतर अक्षांशों की तरफ बढ़ती है
- (द) उच्च हिमालय क्षेत्रों में विश्व की सर्वाधिक जैव विविधता है (उत्तर-)
प्रश्न 110. 'OTEC' का अर्थ है-
- (अ) ऑइल एण्ड थर्मल एवोल्यूशन कन्वेन्शन
- (ब) ओशन एण्ड टाइड इलेक्ट्रिक कन्जर्वेशन
- (स) ऑइल एण्ड थर्मल एनर्जी कन्जर्वेशन
- (द) ओशन थर्मल एनर्जी कन्वर्शन (उत्तर-)
प्रश्न 111. इसरो (ISRO) के बारे में सही कथन/ कथनों का चयन कीजिए-
- (1) इसरो द्वारा पहले भारतीय उपग्रह का निर्माण किया गया और इसे 1975 में यू.एस.ए. (USA) द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
- (2) एन्ट्रिक्स कॉरपोरेशन इसरो की विपणन शाखा है।
- (3) इसरो की मास्टर कन्ट्रोल फेसिलिटी, हासन में स्थित है।
- (अ) 1, 2, 3
- (ब) 1, 3
- (स) 1, 2
- (द) 2, 3 (उत्तर-)
प्रश्न 112. अल्पविराम के आकार के जीवाणु कहलाते हैं-
- (अ) कोकाई
- (ब) बेसिलाई
- (स) स्पाइरिलम
- (द) विब्रियो (उत्तर-)
प्रश्न 113. निम्न पर विचार करें-
- (1) मीथेन
- (2) नाइट्रस ऑक्साइड
- (3) हेलोन्स
- निम्न में से कौन समतापमंडलीय ओजन के ह्रास के लिए उत्तरदायी है/ हैं?
- (अ) केवल 1
- (ब) 1, 2 और 3
- (स) केवल 3
- (द) केवल 1 और 2 (उत्तर-)
प्रश्न 114. ........... बच्चों में सबसे बड़ा होता है, लेकिन यौवन की शुरुआत के साथ, यह अंततः सिकुड़ जाता है और वसा द्वारा प्रतिस्थापित हो जाता है।
- (अ) थाइमस
- (ब) पिट्यूटरी ग्रंथि
- (स) हाइपोथैलेमस
- (द) पैराथाइरॉइड ग्रंथि (उत्तर-)
प्रश्न 115. लाई-फाई के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
- (I) डेटा ट्रांसफर करने के लिए यह सामान्य बल्ब का उपयोग करता है।
- (II) यह तकनीक प्रकाश के दृश्यमान स्पेक्ट्रम का उपयोग करती है।
- (III) लाई-फाई की गति वाई-फाई की तुलना में धीमी है।
- (IV) लाई-फाई, वाई-फाई से सस्ती तकनीकी होगी।
- सही वाक्य का चयन कीजिए-
- (अ) (III) और (IV)
- (ब) (I) और (II)
- (स) (II) और (IV)
- (द) (II) और (III) (उत्तर-)
प्रश्न 116. एक व्यापारी कुर्सी के अंकित मूल्य पर क्रमशः 20% एवं 10% की छूट देता है। यदि कुर्सी का मूल्य 2,000₹ है, तो ग्राहक को कितना मूल्य चुकाना पड़ेगा?
- (अ) 1,440
- (ब) 1,500
- (स) 1,600
- (द) 1,400 (उत्तर-)
प्रश्न 117. चित्र में कितने त्रिभुज है?
- (अ) 14
- (ब) 16
- (स) 13
- (द) 15 (उत्तर-)
प्रश्न 118. राहुल बिंदु R से चलना शुरू करता है, जो बिंदु T के पश्चिम में 16 मी. है। बिंदु R से, वह 20 मी. दक्षिण की ओर चलता है, दायें मुड़ता है और 10 मी. चलता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 6 मी. चलता है और बिंदु C पर रुक जाता है। गौरव बिंदु A से चलना शुरू करता है, जो बिंदु T के 8 मी. दक्षिण में है। बिंदु A से, वह 10 मी. पूर्व की ओर चलता है, दायें मुड़ता है और 6 मी. चलता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 26 मी. चलता है और बिंदु B पर रुक जाता है बिंदु C और B के बीच की दूरी कितनी है?
- (अ) 10 मी.
- (ब) 12 मी.
- (स) 15 मी.
- (द) 25 मी. (उत्तर-)
प्रश्न 119. यदि A की आय, B की आय से 3/5 गुना है तथा C की आय, B की आय से 6/5 गुना है, तो C की आय A की आय से अनुपात है-
- (अ) 3:1
- (ब) 1:1
- (स) 2:1
- (द) 1:2 (उत्तर-)
प्रश्न 120. A, B की बहन है। C, B की माता है। D, C का पिता है। E, D की माता है। A किस प्रकार D से संबंधित है?
- (अ) पुत्री
- (ब) दादी
- (स) पौत्री
- (द) दादा (उत्तर-)
प्रश्न 121. 21 पुरुषों की एक पंक्ति में मनीष को दायीं ओर चार स्थान सरकाया गया। अब वह बायीं छोर से 12 वें स्थान पर है। पंक्ति में दायें छोर से उसका पूर्व में स्थान क्या था?
- (अ) 12वीं
- (ब) 8वीं
- (स) 10वीं
- (द) 14वीं (उत्तर-)
प्रश्न 122. निम्नलिखित में से कौन-सा आरेख पेड़, सागौर और सैलामेंडर के बीच संबंध का प्रतिनिधित्व करता है?
प्रश्न 123. दिए गए विकल्पों में से '?' के स्थान पर संबंधित अक्षरों को चुनिए-
- HJLN : SQOM :: DFHJ : ?
- (अ) XQSQ
- (ब) VRQS
- (स) WUSQ
- (द) XRQS (उत्तर-)
प्रश्न 124. दो उम्मीदवारों ने एक चुनाव लड़ा। उनमें से एक ने कुल डाले गये मतों के 65% मत प्राप्त किये और 420 मतों से विजयी हो गया। यदि कोई मत अमान्य घोषित नहीं किया गया, तो डाले गए कुल मतों की संख्या क्या है?
- (अ) 1200
- (ब) 1500
- (स) 1300
- (द) 1400 (उत्तर-)
प्रश्न 125. यदि हम शिक्षक को छोड़ दें, तो 40 छात्रों और एक शिक्षक की कक्षा की औसत आयु 0.5 वर्ष कम हो जाती है। यदि प्रारंभिक औसत आयु 18 वर्ष है, तो शिक्षक की आयु क्या है?
- (अ) 39 वर्ष
- (ब) 38 वर्ष
- (स) 40 वर्ष
- (द) 41 वर्ष (उत्तर-)
प्रश्न 126. दिए गए विकल्पों में से दी गई श्रृंखला में गलत संख्या ज्ञान कीजिए-
- 14, 39, 84, 155, 260
- (अ) 39
- (ब) 260
- (स) 84
- (द) 155 (उत्तर-)
प्रश्न 127. दी गई प्रश्न आकृति का सही दर्पण प्रतिबिम्ब चुनें जब दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए-
प्रश्न 128. कथन- गुणवत्ता का एक मूल्य टैग होता है। भारत शिक्षा के लिए बहुत सारा धन आवंटित कर रहा है।
- निष्कर्ष : I भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार होगा।
- II अकेले वित्त घोषणा शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है।
- (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
- (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
- (स) न तो I और ना ही II अनुसरण करता है
- (द) I और II दोनों अनुसरण करते हैं (उत्तर-)
प्रश्न 129 किसी सांकेतिक भाषा में यदि TRIPPLE का अर्थ DMOQHSS है, तो उसी भाषा में VICTORY का अर्थ क्या होगा?
- (अ) ZXPSDHW
- (ब) XSNUBJU
- (स) WHDSPQZ
- (द) UJBUNSX (उत्तर-)
प्रश्न 130. एक निश्चित राशि पर 5% की दर से दो वर्षों के लिए साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर 25 ₹ है, राशि क्या है?
- (अ) 15,000 ₹
- (ब) 8,000 ₹
- (स) 9,000 ₹
- (द) 10,000 ₹ (उत्तर-)
प्रश्न 131. व्यंजन वर्णों के संबंध में कौन-सा विकल्प सुमेलित नहीं है?
- (अ) च, छ - स्पर्श संघर्षी
- (ब) श, ष - संघर्षहीन
- (स) य, व - अर्धस्वर
- (द) ग, घ - स्पर्श व्यंजन (उत्तर-)
प्रश्न 132. 'नाटक के अंत में प्रयुक्त मांगलिक पद', के लिए सार्थक शब्द है-
- (अ) व्याजवाक्य
- (ब) भरतवाक्य
- (स) विदूषक
- (द) मंगलवाक्य (उत्तर-)
प्रश्न 133. अयादि स्वर संधि की दृष्टि से असुमेलित विकल्प का चयन कीजिए-
- (अ) गो + एषणा = गवेषणा
- (ब) विधे + अक = विधायक
- (स) विनै + अक = विनायक
- (द) लो + इत्र = लवित्र (उत्तर-)
प्रश्न 134. असंगत विकल्प का चयन कीजिए-
- (अ) पुलिस ने चोर पकड़वाया। - प्रेरणार्थक क्रिया
- (ब) लड़के मैदान में दौड़ रहे हैं। - अकर्मक क्रिया
- (स) उसने सेब खाया। - सकर्मक क्रिया
- (द) माता जी प्रतिदिन बाग में जाते हैं। - रंजक क्रिया (उत्तर-)
प्रश्न 135. निम्न में से किस विकल्प के सभी शब्दों में उपसर्ग व प्रत्यय दोनों का प्रयोग हुआ है?
- (अ) अवगत, अवलंब, अवसित
- (ब) विचारणीय, पारिवारिक, औत्पत्तिक
- (स) अवधि, अवज्ञा, अवधूत
- (द) फेनिल, शामिल, जटिल (उत्तर-)
प्रश्न 136. निम्न में से कौनसा शब्द संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है?
- (अ) चिंतन
- (ब) निंदित
- (स) दानवीय
- (द) मानवीय (उत्तर-)
प्रश्न 137. किस विकल्प में 'Allocation' शब्द का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है?
- (अ) नियतन
- (ब) संबंधन
- (स) समायोजन
- (द) निष्ठा (उत्तर-)
प्रश्न 138. निम्न में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
- (अ) भाषा में धीरे-धीरे शब्द लोप हो जाते हैं।
- (ब) उसे परमसत्ता पर विश्वास है।
- (स) उसने मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं दिया।
- (द) उज्जैन में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं। (उत्तर-)
प्रश्न 139. विलोम शब्द की दृष्टि से संगत विकल्प का चयन कीजिए-
- (अ) अधम-उत्तम, अज्ञ-विज्ञ, अग्र-पश्च
- (ब) आज्ञा-अवज्ञा, अधुना-नूतन, अस्ति-नास्ति
- (स) अधित्यका-उपत्यका, आगम-अनागत, अभ्र-अन्य
- (द) ग्राम-ग्राम्य, उदात्त-अनुदात्त, ऐश्वर्य-अनैश्वर्य (उत्तर-)
प्रश्न 140. किस विकल्प में तत्पुरुष समास का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (अ) अंधविश्वास
- (ब) सेवानिवृत
- (स) शपथपत्र
- (द) ख्यातिप्राप्त (उत्तर- )
Direction (141 to 143) : Read the given passage and answer the questions that follow-
Despite the frustrating years of dragging children out of bed and persuading them to go to school, young children have an internal drive to learn about their world, and become industrious and productive individuals. Their educational eagerness and curiosity can either be stifled or encouraged by parents, teachers and other adults. Aware parents can encourage their children's development of important life skills. Besides teaching them to read and write, school and home environments teach children cooperation and interdependence. Children also engage in important play rituals (like playing with dolls or cops and robbers) which prepare them for adolescence and adulthood. Supportive parents can promote crucial learning of life skills. Above all, school-age children struggle with feeling of inferiority and incompetence when they compare themselves with their peers. If they don't fit in, they might feel insignificant. Loving and accepting parents help these children develop the confidence to create a future where they can thrive and feel good about themselves.
प्रश्न 141. Some games prepare the children for:
- (अ) good health
- (ब) adolescence and adulthood
- (स) academics
- (द) competition (उत्तर-)
प्रश्न 142. The antonym of the word 'curiosity' given in the passage is-
- (अ) intrusiveness
- (ब) inquisitiveness
- (स) prying
- (द) apathy (उत्तर-)
प्रश्न 143. The synonym of the word 'stifled' given in the passage is-
- (अ) suppressed
- (ब) amplified
- (स) inspired
- (द) enhanced (उत्तर-)
प्रश्न 144. Which of the following is/are the correct statement/s regarding letter writing?
- (I) 'You's Faithfully' is used for ending a formal letter.
- (II) The right sequence of writing a letter to the editor is- Sender's address, Recevier's address, Subject, Salutation, Body of letter, Subscription, Date.
- (III) The right format of writing a date in all formal letters is '30th May, 2022' instead of '30/05/2022'
- (IV) 'Your Truely' is used for ending an informal letter.
- (अ) Only III is correct
- (ब) Only III and IV are correct
- (स) Only I, III and IV are correct
- (द) Only II, III and IV are correct (उत्तर-)
प्रश्न 145. Give one word substitute for
- A large number of fish swimming together.
- (अ) troupe
- (ब) shoal
- (स) swarm
- (द) litter (उत्तर-)
प्रश्न 146. Chose the correct option:
- They made me laugh. (Change into passive voice)
- (अ) They made too laugh by me.
- (ब) I was made to laugh.
- (स) I were made to laugh by them.
- (द) They were made to laugh by me. (उत्तर-)
प्रश्न 147. Choose the meaning of the underlined phrase/Idiom-
- I am going to stay at home because I am feeling under the weather today.
- (अ) sick
- (ब) depressed
- (स) unhappy
- (द) irritated (उत्तर-)
प्रश्न 148. Choose the correct Hindi translation of the given sentence-
- Mom, could you put my books inside the bag?
- (अ) माँ, क्या आपने मेरी किताबें बैग में रख दी हैं?
- (ब) माँ, क्या आप मेरी किताबें बैग में रख सकती हो?
- (स) माँ, क्या मेरे बैग में मेरी किताबें आपने रख दी हैं?
- (द) माँ, क्या मेरी किताबें आप मेरे बैग में रख सकती हो? (उत्तर-)
प्रश्न 149. Choose the correct answer from the given options-
- The teacher said to the students, "Take back your books". (Change into indirect speech)
- (अ) The teacher asked the students to take back their books.
- (ब) The teacher asked the students to take back your books.
- (स) The teacher ordered the students to take back your books.
- (द) The teacher told the students to take back books. (उत्तर-)
प्रश्न 150. Fill in the blank spaces in the given sentence choosing correct answer from the given options-
- "...............tiger is............fierce wild animal"
- (अ) the, the
- (ब) a, a
- (स) a, the
- (द) the, a (उत्तर-)
Download Rajasthan CET Graduation Level Question Paper-
- Download Rajasthan CET Graduation Level Question Paper 7 January 2023, 2nd Pari
- Download Rajasthan CET Graduation Level Question Paper 8 January 2023, 3rd Pari
- Download Rajasthan CET Graduation Level Question Paper 8 January 2023, 4th Pari
Download Rajasthan CET Graduation Level Answer Key-
- Download Rajasthan CET Graduation Level Answer key 7 January 2023, 2nd Pari
- Download Rajasthan CET Graduation Level Answer Key 8 January 2023. 3rd Pari
- Download Rajasthan CET Graduation Level Answer Key 8 January 2023, 4th Pari
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)-
- Download Rajasthan CET Graduation Level Syllabus:- Click Here
- Rajasthan CET Graduation Level Online Course:- Click Here
- Official Website:- Click Here
- Join Shiksha Nagari Telegram Channel- Click Here