अंतरिक्ष मलबा (Space Debris)

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (Space Technology)-

  • अंतरिक्ष मलबा (Space Debris)-
  • पृथ्वी की कक्षा में उपस्थित अनुपयोगी व संभावित रूप से खतरनाक वस्तुओं को अंतरिक्ष मलबा कहते हैं।
  • अंतरिक्ष मलबा प्राकृतिक या मानव निर्मित होता है।
  • अंतरिक्ष मलबे को अंतरिक्ष कचरा (Space Waste) व स्पेस जंक (Space Junk) भी कहते हैं।
  • अंतरिक्ष में अतंरिक्ष मलबे के हजारों ऐसे टुकड़े है जो आकार में 3 इंच से बड़े है तथा राडार (Radar) व ऑप्टिकल (Optical) डिटेक्टर के द्वारा डिटेक्ट व ट्रैक किए जा सकते हैं।
  • अंतरिक्ष में अंतरिक्ष मलबे के लाखों छोटे-छोटे टुकड़े है जिन्हें ट्रैक नहीं किया जा सकता है।


अंतरिक्ष मलबे या कचरे का खतरा (Space Debris Threat)-

  • अंतरिक्ष मलबा खतरनाक होता है क्योंकि वह अपनी अति उच्च गति (हजारों किलोमीटर प्रति घंटा) के चलने अत्यधिक संवेग रखता है; जो अंतरिक्ष यानों, सक्रिय उपग्रहों या अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है।


केसलर सिंड्रोम (Kessler Syndrome) या केसलर प्रभाव (Kessler Effect)-

  • नासा के वैज्ञानिक केसलर के अनुसार एक बार अंतरिक्ष में एक नियत क्रांतिक द्रव्यमान पार हो जाने पर अंतरिक्ष मलबे की कुल मात्रा बढ़ती ही रहेगी। क्योंकि टक्कर से और मलबा उत्पन्न होगा जो एक श्रृंखला अभिक्रिया के रूप में और अधिक टक्करों को बढ़ाएगा। जिसे केसल सिंड्रोम या केसलर प्रभाव कहा जाता है।
  • हालांकि कई वैज्ञानिक "बिग स्काई थ्योरी" (Big Sky Theory) में विश्वास करते हैं।
  • बिग स्काई थ्योरी के अनुसार अंतरिक्ष अत्यधिक विशा है तथा टकराव की संभावनाएं अत्यधिक कम है अधिकांश वस्तुएं या मलबा पृथ्वी की तरफ आते हुए वातावरण में जल जाएगा और बिना कोई नुकसान पहुँचाएं समुद्र में गिर जाएगा।


अंतरिक्ष मलबे के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून या नियम (International Law for Space Debris)-

  • वर्तमान में अंतरिक्ष मलबे के नियमन संबंधी कोई अंतर्राष्ट्रीय कानून नहीं है।


बाह्य अंतरिक्ष संधि 1967 (Outer Space Treaty 1967)-
  • बाह्य अंतरिक्ष संधि सन् 1967 में की गई थी।

  • बाह्य अंतरिक्ष संधि पृथ्वी की कक्षा में व्यापक नरसंहार के हथियार स्थापित करने से प्रतिबंधित करती है।


प्रयास (Efforts)-

  • अंतरिक्ष मलबे का हटाने के लिए किये जा रहे प्रयास निम्नलिखित है।
  • e.Deorbit Mission- यूरोपीय स्पेस एजेंसी के द्वारा अंतरिक्ष मलबे के निस्तारण का मिशन है।
  • Remove Debris Mission- यह मिशन सरे स्पेस सेंटर, सरे विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम के द्वारा संचालित है।


अभिनव उपाय (Innovative Solutions)-

  • अंतरिक्ष मलबे को हटाने के लिए किए जाने वाले अभिनव उपाय निम्नलिखित है।-
  • लेजर (Laser)- अंतरिक्ष मलबे को नष्ट करने या उसकी दिशा बदलने के लिए
  • एयरोजेल पदार्थ (Blobs of Aerogel)- अंतरिक्ष मलबे को एकत्रित करने के लिए (अत्यधिक पृष्ठीय क्षेत्रफल वाला हल्का पदार्थ है।)
  • कक्षीय क्षय (Orbital Decay)- Space-X कंपनी के द्वारा प्रस्तावित है।

Post a Comment

0 Comments