भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
- ISRO का पूरा नाम अंग्रेजी में = Indian Space Research Organisation
- ISRO का पूरा नाम हिन्दी में = भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
- मुख्यालय- बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
- ISRO का उद्देश्य- राष्ट्रीय हित और राष्ट्र के विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोगों का उपयोग करना।
- 15 अगस्त 1969 को INCOSPAR को इसरो के रूप में स्थापित किया गया था।
- भारत की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम इसरो है।
- ISRO की स्थापना 15 अगस्त 1969 में की गई थी।
- वर्तमान में इसरो का अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ है।
- एस सोमनाथ ने 14 जनवरी 2022 को अंतरिक्ष विभाग का सचिव, अंतरिक्ष आयोग का अध्यक्ष, तथा इसरो के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
- एस सोमनाथ एससे पहले विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR)-
- सन् 1962 में भारत सरकार ने भारत की अंतरिक्ष एजेंसी के रूप में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (Indian National Committee for Space Research- INCOSPAR) की स्थापना की गई थी।
- भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति का अध्यक्ष डॉ. विक्रम ए साराभाई (Dr. VikramA Sarabhai.) को बनाया गया था।
- INCOSPAR का पूरा नाम अंग्रेजी में = Indian National Committee for Space Research
- INCOSPAR का पूरा नाम हिन्दी में = भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति
- 15 अगस्त 1969 को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति के स्थान पर इसरो की स्थापना की गई थी।
- सन् 1962 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति की स्थापना के साथ ही भारत में अंतरिक्ष गतिविधियों की शुरुआत हुई थी।
अंतरिक्ष विभाग (Department of Space- DOS)-
- जून 1972 में भारत सरकार ने अंतरिक्ष विभाग (Department of Space- DOS) की स्थापना की गई थी।
- DOS का पूरा नाम अंग्रेजी में = Department of Space
- DOS का पूरा नाम हिन्दी में = अंतरिक्ष विभाग
- सितंबर 1972 में में इसरो को अंतरिक्ष विभाग (DOS) के तहत लाया गया था।
- वर्तमान में अंतरिक्ष विभाग का सचिव श्री एस. सोमानाथ है। (14 जनवरी 2022 से)
- अंतरिक्ष विभाग का कार्य अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान व ग्रहीय अन्वेषण करने के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करना तथा बनाए रखना एवं संवर्धन करना है।
- अंतरिक्ष विभाग (DOS) का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहायता के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास और अनुप्रयोग को बढ़ावा देना है।
- अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास और अनुप्रयोग को बढ़ावा देने के लिए अंतरिक्ष विभाग ने निम्नलिखित कार्यक्रम विकसित किए है।-
- (I) अंतरिक्ष यान प्रमोचन के लिए स्वदेशी क्षमता वाले प्रक्षेपण यान कार्यक्रम।
- (II) दूरसंचार, प्रसारण, मौसम विज्ञान, शिक्षा के विकास आदि के लिए इन्सैट कार्यक्रम
- (III) विभिन्न विकासात्मक उद्देश्यों के लिए उपग्रह इमेजरी के अनुप्रयोग के लिए रिमोट सेसिंग कार्यक्रम।
- (IV) राष्ट्रीय विकास के लिए उन्हें लागू करने के अंत की सेवा के लिए अंतरिक्ष विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में अनुसंधान तथा विकास।
ISRO के अध्यक्ष (Chairperson of ISRO)-
# | नाम | कार्यकाल |
---|---|---|
1 | डॉ. विक्रम ए साराभाई (VikramA Sarabhai) | 1963-1971 |
2 | प्रो. एम जी के मेनन (M.G.K. Menon) | जनवरी-सितंबर 1972 |
3 | प्रो. सतीश धवन (Satish Dhawan) | 1972-1984 |
4 | प्रो. यू आर राओ (U.R. Rao) (Udupi Ramachandra Rao) | 1984-1994 |
5 | डॉ. के कस्तूरीरांगन (Krishnaswamy Kasturirangan) | 1994-2003 |
6 | डॉ. जी माधवन नायर (G. Madhavan Nair) | 2003-2009 |
7 | डॉ. के. राधाकृष्णन (Dr. K. Radhakrishnan) | 2009-2015 |
8 | श्री आ.सी. किरण कुमार (R.C. Kiran Kumar) | 2015-2018 |
9 | डॉ. कै. शिवन (Dr. K. Sivan) | 2018-2022 |
10 | एस सोमनाथ (S.Somanath) | 2022 |
ISRO का संरचनात्मक ढांचा-
इसरो से संबंधित Full Form-
- ISRO = Indian Space Research Organisation
- IN-SPACe = Indian National Space Promotion and Authorization Center
- CPSEs = Central Public Sector Enterprises
- PRL = Physical Research Laboratory
- NARL = National Atmospheric Research Laboratory
- NE-SAC = North Easter Space Applications Centre
- IIST = Indian Institute Space Science and Technology
- ANTRIX = Antris Corporation Limited
- NSIL = NewSpace India Limited
- VSSC = Vikram Sarabhai Space Centre
- LPSC = Liquid Propulsions System Centre
- HSFC = Human Space Flight Centre
- IPRC = ISRO Propulsion Complex
- IISU = ISRO Inertial Systems Unit
- ISTRAC = ISRO Telemetry Tracking and Command Network
- MCF = Master Control Facility
- DECU = Development and Education Communication Unit
- LEOS = Laboratory for Electro-Optics Systems
- IIRS = Indian Institute of Remote Sensing
ISRO के अधीन कार्यरत संस्थान (Institutions Functioning Under ISRO)-
- 1. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (Vikram Sarabhai Space Centre)
- 2. यू.आर.राव उपग्रह केंद्र (U.R. Rao Satellite Centre)
- 3. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre)
- 4. द्रव नोदन प्रणाली केंद्र या लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (Liquid Propulsion Systems Centre- LPSC)
- 5. इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (ISRO Propulsion Complex)
- 6. मुख्य नियंत्रण सुविधा या मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (Master Control Facility- MCF)
- 7. राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र या नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (National Remote Sensing Centre- NRSC)
- 8. मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र या ह्यूमन स्पेस प्लाइट सेंटर (Human Space Flight Centre- HSFC)
- 9. भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क या इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (Indian Deep Space Network- IDSN)
- 10. इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISRO Telemetry Tracking and Command Network- ISTRAC)
- 11. अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र या स्पेस अप्लिकेशन सेंटर (Space Application Centre- SAC)
- 12. भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing- IIRS)
1. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (Vikram Sarabhai Space Centre)-
- स्थित- तिरुवनंतपुरम (आंध्रप्रदेश)
- विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र पूर्व में TERLS के रूप में जाना जाता था।
- सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल PSLV, GSLV विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र पर विकसित किए जाते हैं।
2. यू.आर.राव उपग्रह केंद्र (U.R. Rao Satellite Centre)-
- स्थित- बेंगलुरु (कर्नाटक)
- यू.आर.राव उपग्रह केंद्र पर उपग्रह और स्पेसक्राफ्ट विकसित किए जाते हैं।
3. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre)-
- स्थित- श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश)
- अन्य नाम- श्रीहरिकोटा हाई एल्टीट्यूड रेंज (Sriharikota High Altitude Range -SHAR)
- भारत में उपग्रह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किये जाते हैं।
- सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र उपमहाद्वीप के पूर्वी तट पर भूमध्य रेखा के पास स्थित है।
- सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र भारत की रॉकेट लॉन्चिंग साइट है।
- भारत में एक अन्य रॉकेट लॉन्चिंग साइट तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टनम (थूथुकुडी) में विकसित की जा रही है।
- थूथुकुडी को पहले तूतीकोरिन के नाम से जाना जाता था।
4. द्रव नोदन प्रणाली केंद्र या लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (Liquid Propulsion Systems Centre- LPSC)-
- स्थित- तिरुवनंतपुरम (केरल) तथा बेंगलुरु (कर्नाटक)
- द्रव नोटन प्रणाली केंद्र ठोस व तरल प्रणोदन प्रणाली के डिजाइन और विकास का कार्य करता है।
5. इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (ISRO Propulsion Complex)-
- स्थित- महेन्द्रगिरी हिल्स, तमिलनाडु
- इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स पूर्व में लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के रूप में जाना जाता था।
- इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स अपर स्टेज तरल प्रणोदक और क्रायोजेनिक चरण के विकास से संबंधित कार्य करता है।
6. मुख्य नियंत्रण सुविधा या मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (Master Control Facility- MCF)-
- स्थित- हासन, हासन जिला (कर्नाटक) व भोपाल (मध्यप्रदेश)
- कार्य- भारत में ISRO के सभी भूस्थिर या भूतुल्यकालिक उपग्रहों की निगरानी और नियंत्रण 'मुख्य नियंत्रण सुविधा' केंद्र से किया जाता है।
7. राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र या नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (National Remote Sensing Centre- NRSC)-
- स्थित- हैदराबाद
- कार्य- सुदूर संवेदी उपग्रहों से प्राप्त डेटा को विभिन्न तकनीकों और अनुप्रयोगों के साथ राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र में संग्रहीत और संसाधित किया जाता है।
- राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र के 6 क्षेत्रीय केन्द्र है। जैसे-
- (I) देहरादून (उत्तराखंड)
- (II) जोधपुर (राजस्थान)
- (III) नागपुर (महाराष्ट्र)
- (IV) बेंगलुरु (कर्नाटक)
- (V) खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)
- (VI) शिलांग (मेघालय)
8. मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र या ह्यूमन स्पेस प्लाइट सेंटर (Human Space Flight Centre- HSFC)-
- स्थित- बेंगलुरु, कर्नाटक
- हाल ही में गगनयान परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 'भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम (Indian Human Space Flight Programme)' के तहत मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र को स्थापित किया गया है।
9. भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क या इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (Indian Deep Space Network- IDSN)-
- स्थित- ब्यालालु गाँव, कर्नाटक
- कार्य- भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क 'ISTRAC' की सहायता से अंतरग्रहीय मिशन के साथ संपर्क स्थापित करता है।
- ISTRAC = ISRO Telemetry Tracking and Command Network
- ISTRAC = इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क
10. इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISRO Telemetry Tracking and Command Network- ISTRAC)-
- ISTRAC ग्राउंड स्टेशन्स का वैश्विक नेटवर्क है जो उपग्रह और प्रक्षेपण यान मिशनों को टेलीमेट्री ट्रैकिंग और निर्देशन में सहायता प्रदान करता है।
- ISTRAC के भारत में केंद्र निम्नलिखित है।-
- (I) पोर्ट ब्लेयर (अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह)
- (II) तिरुवनंतपुरम या त्रिवेंद्रम (केरल)
- (III) बेंगलुरु (कर्नाटक)
- (IV) श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)
- (V) लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
- ISTRAC के विश्व में केंद्र निम्नलिखित है।-
- (I) मॉरीशस
- (II) इंडोनेशिया
- (III) वियतनाम
- (IV) रूस
- (V) नॉर्वे
- (VI) पनामा
11. अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र या स्पेस अप्लिकेशन सेंटर (Space Application Centre- SAC)-
- स्थित- अमहदाबाद (गुजरात) व दिल्ली
- कार्य- अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित विभिन्न अप्लिकेशन और प्रणालियों के अनुसंधान एवं विकास का कार्य करता है। जैसे- दूरसंचार, सुदूर संवेदन, उपग्रह, नौवहन, मौसम विज्ञान आदि से संबंधित।
12. भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing- IIRS)-
- स्थित- देहरादून (उत्तराखंड)