वाक्य शुद्धि

वाक्य शुद्धि-

  • अशुद्ध वाक्य को शुद्ध वाक्य में बदलते समय वाक्य में कर्ता कभी नहीं बदलता है।
  • अशुद्ध वाक्य को शुद्ध वाक्य में बदलते समय वाक्य में कर्ता के अनुसार क्रिया बदलती है। अर्थात् अशुद्ध वाक्य को शुद्ध वाक्य में बदलते समय वाक्य में कर्ता के अनुसार ही क्रिया का चयन होता है।

  • वाक्य शुद्धि के दौरान वाक्य को कम से कम परिवर्तन में ही शुद्ध करना होता है।


निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध वाक्यों में बदला गया हैं।-

1. मेरी बात वह हँसी में टाल गया।

  • शुद्ध वाक्य- मेरी बात वह हँसी में टाल गया।
  • शुद्ध वाक्य- मेरी बात वह हँसकर टाल गया।


2. लड़का ने भी जाने की जिद की।

  • शुद्ध वाक्य- लड़के ने भी जाने की जिद की।

  • शुद्ध वाक्य- लड़को ने भी जाने की जिद की।


3. प्रत्येक व्यक्तियों को शुद्ध बोलना।

  • शुद्ध वाक्य- प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध बोलना चाहिए।

  • शुद्ध वाक्य- सभी व्यक्तियों को शुद्ध बोलना चाहिए।


4. मै शुद्ध गाय का दूध पीता हूँ.

  • शुद्ध वाक्य- मैं गाय का शुद्ध दूध पीता हूँ।


5. राम से जानबूझकर गिलास टूट गया।

  • शुद्ध वाक्य- राम से अनजाने में गिलास टूट गया।


6. तुम्हारी सौंदर्यता पर वे मोहित हो गये।

  • शुद्ध वाक्य- तुम्हारी सुन्दरता पर वे मोहित हो गये।

  • शुद्ध वाक्य- तुम्हारे सौन्दर्य पर वे मोहित हो गये।


7. हमारे बैल इधर-उधर भटकते हुए पड़ौसियों के खेत में जा पहुँचे।

  • शुद्ध वाक्य- इधर-उधर भटकते हुए हमारे बैल पड़ोसियों के खेतों में जा पहुँचे।


8. गुलामी की दासता किसे पसंद होगी।

  • शुद्ध वाक्य- गुलामी किसे पसंद होगी?

  • शुद्ध वाक्य- दासता किसे पसंद होगी?


9. गले में पराधीनता की बेड़ियाँ पड़ी हैं।

  • शुद्ध वाक्य- पैरों में पराधीनता की बेड़ियाँ पड़ी हैं।


10. हिंदी के प्रचार में अब भी बड़े-बड़े संकट है।

  • शुद्ध वाक्य- हिंदी के प्रचार में अब भी बड़ी-बड़ी बाधाएँ हैं।


11. मुझे ईश्वर पर आत्मविश्वास है।

  • शुद्ध वाक्य- मुझे ईश्वर पर विश्वास है।


12. जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।

  • शुद्ध वाक्य- जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है।


13. यह एक गहरी समस्या है।

  • शुद्ध वाक्य- यह एक गम्भीर समस्या है।


14. खरगोश को काटकर गाजर खिलाओ।

  • शुद्ध वाक्य- खरगोश को गाजर काटकर खिलाओ।


15. महात्मा गांधी का देश सदा आभारी रहेगा।

  • शुद्ध वाक्य- देश महात्मा गाँधी का सदा आभारी रहेगा।


16. पुस्तक छापने की व्यवस्था का प्रबंध करें।

  • शुद्ध वाक्य- पुस्तक छापने की व्यवस्था करें।

  • शुद्ध वाक्य- पुस्तक छापने का प्रबन्ध करें।


17. राधा जल से पौधों को सींचती है।

  • शुद्ध वाक्य- राधा पौधों को सींचती है।


18. किसी और दूसरे लड़को को भेजो।

  • शुद्ध वाक्य- किसी और लड़के को भेजो।

  • शुद्ध वाक्य- किसी दूसरे लड़के को भेजो।


19. उसने अपने पांव से जूते निकाले।

  • शुद्ध वाक्य- उसने अपने पाँव से जूते उतारे।


20. यह सुनते ही उसका चेहरा गिर गया।

  • शुद्ध वाक्य- यह सुनते ही उसका चेहरा उतर गया।

  • शुद्ध वाक्य- यह सुनते ही उसका चेहरा मुरझा गया।


21. घर से बाहर आओ तो तुम्हें मजा दिलाऊँ।

  • शुद्ध वाक्य- घर से बाहर आओ तो तुम्हें मजा चखाऊँ।


22. नौकरी पाने के लिए वह नाक घिसता फिरता है।

  • शुद्ध वाक्य- नौकरी पाने के लिए वह नाक रगड़ता फिरता है।


23. यह बात एक उदाहरण से स्पष्ट किया जा सकता है।

  • शुद्ध वाक्य- यह बात एक उदाहरण से स्पष्ट की जा सकती है।


24. दूध स्वास्थ्य के लिए लाभकारक होता है।

  • शुद्ध वाक्य- दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।


25. हम नवरात्रियों में जप करते हैं।

  • शुद्ध वाक्य- हम नवरात्र में जप करते हैं।


26. अधिकांश हिन्दी के कवि अपने जीवन में निर्धन ही रहे।

  • शुद्ध वाक्य- हिन्दी के अधिकांश कवि अपने जीवन में निर्धन ही रहे।


27. घी के अंदर तो सुगन्ध ही नहीं है।

  • शुद्ध वाक्य- घी में तो सुगन्ध ही नहीं है।


28. श्रीमति इंदिरा गाँधी बुद्धिमान महिला थी।

  • शुद्ध वाक्य- श्रीमती इंदिरा गाँधी बुद्धिमती महिला थी।


29. मोहन उसका काम कर रहा है।

  • शुद्ध वाक्य- मोहन अपना काम कर रहा है।


30. रविवार के दिन सभी कार्यालयों में अवकाश रहता है।

  • शुद्ध वाक्य- रविवार को सभी कार्यालयों में अवकाश रहता है।


31. बेटी पराए घर का धन होता है।

  • शुद्ध वाक्य- बेटी पराए घर का धन होती है।


32. हिंदी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया।

  • शुद्ध वाक्य- हिंदी की शिक्षा अनिवार्य कर दी।


33. मैं पहुँचा ही था जबकि वह आ गया।

  • शुद्ध वाक्य- मैं पहुँचा ही था कि वह आ गया।


34. प्रत्येक प्राणी को स्वयं आत्मनिर्भर होना चाहिए।

  • शुद्ध वाक्य- प्रत्येक प्राणी को आत्मनिर्भर होना चाहिए।


35. उसकी सौंदर्यता कभी कम नहीं होगी।

  • शुद्ध वाक्य- उसकी सुन्दरता कभी कम नहीं होगी।

  • शुद्ध वाक्य- उसका सौन्दर्य कभी कम नहीं होगा।


36. उन दोनों के बीच में अच्छी मित्रता है।

  • शुद्ध वाक्य- उन दोनों में अच्छी मित्रता है।


37. हिन्दी विभाग के सभापति इस अधिवेशन के अध्यक्ष है।

  • शुद्ध वाक्य- हिन्दी विभाद के अध्यक्ष इस अधिवेशन के सभापति हैं।


38. उससे भिड़ना तलवार की नोंक पर चलना है।

  • शुद्ध वाक्य- उससे भिड़ना तलवार की धार पर चलना है।


39. उसके पास केवल मात्र एक रूपया है।

  • शुद्ध वाक्य- उसके पास केवल एक रुपया है।

  • शुद्ध वाक्य- उसके पास मात्र एक रुपया है।


40. राम राज्य में शेर और बकरी एक घाट पर पानी पीती थी।

  • शुद्ध वाक्य- राम राज्य में शेर और बकरी एक घाट पर पानी पीते थे।


41. राजा दशरथ को चार पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न पैदा हुए थे

  • शुद्ध वाक्य- राजा दशरथ के चार पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न पैदा हुए थे।


42. मैं पटना गया तो उस समय मेरे पास केवल 20 रूपये मात्र थे।

  • शुद्ध वाक्य- मैं पटना गया तो उस समय मेरे पास केवल 20 रुपये थे।


43. आज भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में शिष्टाचार के रूप में जाना जाता है।

  • शुद्ध वाक्य- आज भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में शिष्टाचार के रूप में माना जाता है।


44. एक वर्ष से मैं जिस पुस्तक की रचना में संलग्न था आज उसे छपे आकार में देखकर मेरी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है।

  • शुद्ध वाक्य- एक वर्ष से मैं जिस पुस्तक की रचना में संलग्न था, आज उसे छपे रूप में देखकर मेरी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है।


45. छायावाद के युग में राष्ट्रवादी विचारधारा के उन्नत स्तर सुनने को मिलता है।

  • शुद्ध वाक्य- छायावाद के युग में राष्ट्रवादी विचारधारा के उन्नत स्तर सुनने को मिलते हैं।


46. जब पृथ्वी पर पाप और अत्याचार बढ़ते हैं तब ईश्वर किसी न किसी महापुरुषों के रूप में पृथ्वी पर अवतार लेता है।

  • शुद्ध वाक्य- जब पृथ्वी पर पाप और अत्याचार बढ़ते हैं तब ईश्वर किसी न किसी महापुरुष के रूप में अवतार लेता है।


47. अपराधी और निरपराधी का अन्तर करना कठिन है।

  • शुद्ध वाक्य- अपराधी और निरपराध का अन्तर करना कठिन है।


48. राम के धनुष भंग करते ही दूसरे राजाओं के वक्ष पर साँप लोटने लगे।

  • शुद्ध वाक्य- राम के धनुष भंग करते ही दूसरे राजाओं के कलेजे पर साँप लोटने लगे।


49. स्वतंत्रता संग्राम में प्राण गँवाने वाले वीरों के सम्मान में सरकार ने एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

  • शुद्ध वाक्य- स्वतंत्रता संग्राम में प्राण गँवाने वाले वीरों के सम्मान में सरकार ने एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।


50. चन्द्रमा की स्वच्छ चाँदनी जगती तल में, पृथ्वी तल और आकाश में फैली हुई हैं।

  • शुद्ध वाक्य- चन्द्रमा की स्वच्छ चाँदनी जगती तल, पृथ्वी तल और आकाश में फैली हुई है।


51. दीपावली पर कुछ लोग चमचमाती चाँदी के बर्तन खरीदने का लोभ संवरण न कर सके।

  • शुद्ध वाक्य- दीपावली पर कुछ लोग चाँदी के चमचमाते बर्तन खरीदने का लोभ संवरण न कर सके।


52. जीवन पथ पर हमें सतत रूप से चलते रहना चाहिए।

  • शुद्ध वाक्य- जीवन पथ पर हमें सतत् रूप से चलते रहना चाहिए।


53. महात्माओं का वैराग भी समय के परिवर्तन की अपेक्षा नहीं रखता।

  • शुद्ध वाक्य- महात्माओं का वैराग्य भी समय के परिवर्तन की अपेक्षा नहीं रखता।


54. तुम कक्षा में आते हो तुम्हारी पुस्तक साथ क्यों नहीं लाते?

  • शुद्ध वाक्य- तुम कक्षा में आते हो तो अपनी पुस्तक साथ क्यों नहीं लाते ?


55. प्रत्येक देशवासियों को देश की सेवा में तन, मन, धन अर्पण करना चाहिए।

  • शुद्ध वाक्य- प्रत्येक देशवासी को देश की सेवा में तन, मन और धन अर्पण करना चाहिए। (विग्रह में)
  • शुद्ध वाक्य- प्रत्येक देशवासी को देश की सेवा में तन-मन-धन अर्पण करना चाहिए। (सामासिक पद में)


56. आतंकवाद शायद एक दिशाहीन उदे्दश्यहीन अन्धेरा है जो विश्व शांति और प्रगति को निगल रहा है।

  • शुद्ध वाक्य- आतंकवाद एक दिशाहीन एवं उद्देश्यहीन अन्धेरा है जो विश्व शांति और प्रगति को निगल रहा है।


57. स्त्री का हृदय गुलाब की पंखुडियों की तरह अत्यन्त कोमल एवं संवेदनशील होता है।

  • शुद्ध वाक्य- स्त्री का हृदय गुलाब की पंखुड़ियों की तरह अत्यन्त कोमल एवं संवेदनशील होता है।


58. फूल में सुगंध होती है तितली के पास सुन्दर पंख।

  • शुद्ध वाक्य- फूल में सुगंध होती है और तितली के सुन्दर पंख।


59. गुणी मनुष्य कहता है कि मैं विविध प्रकार के दुःखों को सहन करके भी दुःखी नहीं हूँ।

  • शुद्ध वाक्य- साहसी मनुष्य कहता है कि मैं विविध प्रकार के दुःखों को सहन करके भी दुःखी नहीं हूँ।
  • शुद्ध वाक्य- साहसी मनुष्य कहता है कि मैं विविध प्रकार के दुखों को सहन करके भी दुखी नहीं हूँ।
  • दुःखों, दुःखी- तत्सम
  • दुखों, दुखी- तद्भव


60. मैं मंगलवार के दिन व्रत रखता हूँ।

  • शुद्ध वाक्य- मैं मंगलवार को व्रत रखता हूँ।


61. तुम रामायण की पुस्तक पढ़ो।

  • शुद्ध वाक्य- तुम रामायण पढ़ो।


62. शिक्षा नामक शीर्षक निबन्ध अच्छा है।

  • 'शिक्षा' नामक निबन्ध अच्छा है।

  • 'शिक्षा' शीर्षक निबन्ध अच्छा है।


63. कंस की हत्या श्री कृष्ण ने की थी।

  • शुद्ध वाक्य- कंस का वध श्री कृष्ण ने किया था।


64. रेडियो की उत्पत्ति किसने की?

  • शुद्ध वाक्य- रेडियो का आविष्कार किसने किया?


65. दही खट्टी है।

  • शुद्ध वाक्य- दही खट्टा है।


66. एक फूल की माला लाओ।

  • शुद्ध वाक्य- फूलों की एक माला लाओ।


67. वह यहाँ आये बिना नहीं रह सकता है।

  • वह यहाँ आये बिना नहीं रह सकता।


68. बच्चे को काटकर सेब खिलाओ।

  • शुद्ध वाक्य- बच्चे को सेब काटकर खिलाओ।


69. बच्चे को उबालकर दूध पिलाओ।

  • शुद्ध वाक्य- बच्चे को दूध उबालकर पिलाओ।


70. बच्चे को ठण्डा करके दूध पिलाओ।

  • शुद्ध वाक्य- बच्चे को दूध ठण्डा करके पिलाओ।


71. बकरी को काटकर हरी घास खिलाओ।

  • शुद्ध वाक्य- बकरी को हरी घास काटकर खिलाओ।


72. वह बस के साथ ही यात्रा कर रहा है।

  • शुद्ध वाक्य- वह बस से ही यात्रा कर रहा है।


73. उन्नति के मार्ग में संकट भी आते हैं।

  • शुद्ध वाक्य- उन्नति के मार्ग में बाधाएँ भी आती है।


74. उसने मेरा गाना और घर देखा।

  • शुद्ध वाक्य- उसने मेरा गाना सुना और घर देखा।


75. वह सिलाई और अंग्रेजी पढ़ती है।

  • शुद्ध वाक्य- वह सिलाई सीखती है और अंग्रेजी पढ़ती है।


76. अंग्रेजी की अपेक्षा सरल है।

  • शुद्ध वाक्य- अंग्रेजी की अपेक्षा हिन्दी सरल है।


77. वे परस्पर एक दूसरे के मित्र है।

  • शुद्ध वाक्य- वे परस्पर मित्र है।

  • शुद्ध वाक्य- वे एक दूसरे के मित्र है।


78. पण्डित ने भक्तों के लिए कथा सुनाई।

  • शुद्ध वाक्य- पण्डित ने भक्तों को कथा सुनाई।


79. पण्डित ने भक्तों के लिए कथाएँ सुनाई।

  • शुद्ध वाक्य- पण्डित ने भक्तों को कथाएँ सुनाई।


80. वह शहर का कपड़ा लाकर बेचता है।

  • शुद्ध वाक्य- वह शहर से कपड़े लाकर बेचता है।


81. मोहन और मोहन का पुत्र व्यस्त है।

  • शुद्ध वाक्य- मोहन और उसका पुत्र व्यस्त है।


82. खेत पर क्या बोया है?

  • शुद्ध वाक्य- खेत में क्या बोया है?


83. भक्ति युग का काल स्वर्ण युग माना जाता है।

  • शुद्ध वाक्य- भक्ति काल स्वर्ण युग माना जाता है।


84. प्रत्येक छात्र को चार-चार केले दे दो।

  • शुद्ध वाक्य- प्रत्येक छात्र को चार केले दे दो।

  • शुद्ध वाक्य- सभी छात्रों को चार-चार केले दे दो।


85. वे बड़े अच्छे खिलाड़ी है।

  • शुद्ध वाक्य- वे बहुत अच्छे खिलाड़ी है।


86. हम खाना खाता हूँ।

  • शुद्ध वाक्य- हम खाना खाते हैं।


87. कुएँ में कौन पानी भर रहा है?

  • शुद्ध वाक्य- कुएँ पर कौन पानी भर रहा है?


88. श्रीमति इंदिरा गांधी विद्वान महिला थी।

  • शुद्ध वाक्य- श्रीमती इंदिरा गाँधी विदुषी महिला थी।


89. महादेवी वर्मा छायावादी कवित्री थी।

  • शुद्ध वाक्य- महादेवी वर्मा छायावादी कवयित्री थी।


90. नमक का दारोगा नामक कहानी के रचियता प्रेमचंद थे।

  • शुद्ध वाक्य- नमक का दारोगा कहानी के रचयिता प्रेमचंद थे।


91. दिपावली का त्यौहार कार्तिक मास में मनाया जाता है।

  • शुद्ध वाक्य- दीपावली का त्योहार कार्तिक मास में मनाया जाता है।


92. महात्मा के सदोपदेश में ही जीवन का सार होता है।

  • शुद्ध वाक्य- महात्मा के सदुपदेश में ही जीवन का सार होता है।


93. चयनित शिक्षकों को पुरूस्कार वितरित किये गये।

  • शुद्ध वाक्य- चयनित शिक्षकों को पुरस्कार वितरित किये गये।


94. दीपावली पर दिप प्रज्ज्वलित हो रहे थे।

  • शुद्ध वाक्य- दीपावली पर दीप प्रज्वलित हो रहे थे।


95. प्रधानध्यापक ने मेरी टीसी पर मोहर लगा दी।

  • शुद्ध वाक्य- प्रधानध्यापक ने मेरी टीसी पर मुहर लगा दी।


96. दीपावली पर घर-घर मिष्ठान्न बनाये जाते हैं।

  • शुद्ध वाक्य- दीपावली पर घर-घर मिष्टान्न बनाये जाते हैं।


97. पूर्णिमा की ज्योत्सना दिन का सा उजाला करती है।

  • शुद्ध वाक्य- पूर्णिमा की ज्योत्स्ना दिन का सा उजाला करती है।


98. मेने हस्ताक्षर कर दिए

  • शुद्ध वाक्य- मेने हस्ताक्षर कर दिए।


99. हालात कुछ ऐसे थे।

  • शुद्ध वाक्य- हालात ही कुछ ऐसे थे।


100. मोहन ने दर्शन कर लिए

  • शुद्ध वाक्य- मोहन ने दर्शन कर लिए।


101. प्रधानमंत्री महोदय भाषण दे रहे है।

  • शुद्ध वाक्य- प्रधानमंत्री महोदय भाषण दे रहे हैं।


102. पिताजी आ रहे है

  • शुद्ध वाक्य- पिताजी आ रहे है।


103. राम के वियोग में दशरथ के प्राण गए।

  • शुद्ध वाक्य- राम के वियोग में दशरथ के प्राण निकल गए।


104. प्रत्येक देशवासी को विभिन्नता में एकीकरण करने की शक्ति को उजागर करने वाले तत्वों की पहचान करनी चाहिए।

  • शुद्ध वाक्य- प्रत्येक देशवासी को विभिन्नता में एकता की शक्ति को उजागर करने वाले तत्वों की पहचान करनी चाहिए।


105. जब तक तुम अपने अभिप्राय का अभिप्रेत स्पष्ट रूप से नहीं कहते मैं तुम्हारी सहायता नहीं कर सकूँगा।

  • शुद्ध वाक्य- जब तक तु अपने अभिप्रेत का अभिप्राय स्पष्ट रूप से नहीं कहते तब तक मैं तुम्हारी सहायता नहीं कर सकूँगा।


106. मैं आज सुबह आपके घर गया था किन्तु तुम घर पर नहीं मिले।

  • शुद्ध वाक्य- मैं आज सुबह आपके घर गया था किन्तु आप घर पर नहीं मिले।


107. गम्भीर नदियों, विस्तृत सागरों एवं उत्तुंग पर्वत शृंगो का पार करना भी अब कठिन नहीं रहा।

  • शुद्ध वाक्य- गहरी नदियों, विस्तृत सागरों एवं उत्तुंग वर्वत शृंगों का पार करना भी अब कठिन नहीं रहा।


108. तुष्टीकरण करने की नीति अपनाकर न व्यक्ति आगे बढ़ सकता है और न राष्ट्र।

  • शुद्ध वाक्य- तुष्टीकरण की नीति अपनाकर न व्यक्ति आगे बढ़ सकता है और न राष्ट्र।


109. रेखा ने अमित को आवाज लगाकर कहा कि राहुल को दूध रसोई में गैस के ऊपर रखा है।

  • शुद्ध वाक्य- रेखा ने अमित को आवाज लगाकर कहा कि राहुल के लिए दूध रसोई में गैस के ऊपर रखा है।


110. झगड़ों के कारण नगर की अधिकतर दुकाने आज भी बंद रही

  • शुद्ध वाक्य- झगड़ों के कारण नगर की अधिकांश दुकानें आज भी बंद रहीं।


111. मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि आपके द्वारा इतने परिश्रम से कमाया गया यह धन आखिर किस काम में आएगा

  • शुद्ध वाक्य- मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि आपके द्वारा इतने परिश्रम से कमाया गया यह धन आखिर किस काम आएगा?


112. अध्यापक ने आज हमारे को नया पाठ पढ़ाया।

  • शुद्ध वाक्य- अध्यापक ने आज हमें नया पाठ पढ़ाया।

  • शुद्ध वाक्य- अध्यापक ने आज हम को नया पाठ पढ़ाया।


113. आपके इन्हीं गुणों के कारण ही तो लोग तुम्हारी यशोगाथा का वर्णन करते अघाते नहीं

  • शुद्ध वाक्य- आपके इन्हीं गुणों के कारण ही तो लोग आपकी यशोगाथा का वर्णन करते अघाते नहीं।


114. बुरा से बुरा आदमी भी सम्मान चाहता है।

  • शुद्ध वाक्य- बुरे से बुरा आदमी भी सम्मान चाहता है।


115. जिस व्यक्ति की आत्मा जितनी विशाल है, वह उतना ही बड़ा महापुरुष है।

  • शुद्ध वाक्य- जिस व्यक्ति की आत्मा जितनी विशाल है, वह उतना ही महापुरुष है।


116. इधर आजकल मौसम की वर्षा हो रही है।

  • शुद्ध वाक्य- यहाँ आजकल मौसम की वर्षा हो रही है।


117. मैं सुबह घर से निकल पड़ा और पैदल ही अपने दोस्त के गाँव में पहुँच गया।

  • शुद्ध वाक्य- मैं सुबह घर से निकला और पैदल ही अपने दोस्त के गाँव में पहुँच गया।


118. पतिव्रता नारी ने इस रहस्य को अपने हृदय के भीतर ही अन्तर्निहित रखा।

  • शुद्ध वाक्य- पतिव्रता नारी ने इस रहस्य को अपने हृदय में निहित रखा।


119. सेठजी बड़े सज्जन पुरुष हैं।

  • शुद्ध वाक्य- सेठजी बहुत सज्जन हैं।


120. जिस प्रकार आभूषणों के द्वारा शरीर की शोभा बढ़ जाता है उसी प्रकार अलंकारों से भाषा में लालित्य आ जाता है।

  • शुद्ध वाक्य- जिस प्रकार आभूषणों के द्वारा शरीर की शोभा बढ़ जाती है उसी प्रकार अलंकारों से भाषा में लालित्य आ जाता है।


121. राजेन्द्र प्रसाद जी ने अपनी आत्मकथा में स्वातंत्र्य संघर्ष का जीवन्त अंकन किया है।

  • शुद्ध वाक्य- राजेन्द्र प्रसाद जी ने आत्मकथा में स्वातंत्र्य संघर्ष का जीवन्त अंकन किया है।


122. हड़ताल के प्रस्फुटन से व्यापारिक संस्था बंद होने की आशंका की जा रही है।

  • शुद्ध वाक्य- हड़ताल के होने से व्यापारिक संस्था बंद होने की आशंका की जा रही है।


123. अरुणाचल प्रदेश में प्रातःकाल समय का दृश्य अत्यंत मनोरम होता है।

  • शुद्ध वाक्य- अरुणाचल प्रदेश में प्रातःकाल का दृश्य अत्यंत मनोरम होता है।


124. बड़ों की बातों को आदर से सुनना चाहिए।

  • शुद्ध वाक्य- बड़ों की बातों को आदर पूर्वक सुनना चाहिए।


125. शीर्षक को चयन करते समय अनुच्छेद में निहित भावों और विचारों की परख कर लेनी चाहिए

  • शुद्ध वाक्य- शीर्षक का चयन करते समय अनुच्छेद में निहित भावों और विचारों की परख कर लेनी चाहिए।


126. व्यक्ति के हर प्रकार के कष्टों को वह पल भर में दूर करती है।

  • शुद्ध वाक्य- व्यक्ति के हर प्रकार के कष्ट को वह पल भर में दूर करती है।


127. तुमने अपनी स्वेच्छा से यह काम किया है।

  • शुद्ध वाक्य- तुमने स्वेच्छा से यह काम किया है।


128. सीता राम की आज्ञाकारी पत्नी थी।

  • शुद्ध वाक्य- सीता राम की आज्ञाकारिणी पत्नी थी।


129. इसका मूल्य नापा या तोला नहीं जा सकता।

  • शुद्ध वाक्य- इसका मूल्य आँका नहीं जा सकता।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments