डूंगरपुर का गुहिल वंश

डूंगरपुर-

  • स्थित- राजस्थान
  •  डूंगरपुर में गुहिल वंश का शासन था।


डूंगरपुर के गुहिल वंश के प्रमुख राजा-

  • 1. सामन्त सिंह
  • 2. डूंगर सिंह
  • 3. गोपीनाथ
  • 4. उदयसिंह (1497- 1527 ई.)
  • 5. आसकरण (1549- 1580 ई.)
  • 6. जसवंतसिंह-II (1808- 1845 ई.)
  • 7. विजयसिंह (1898- 1918 ई.)


1. सामन्त सिंह-

  • जालौर के राजा कीर्तिपाल सोनगरा ने सामन्त सिंह का हरा दिया था।
  • परमारो को हराकर वागड़ पर अधिकार कर लिया था।
  • अपनी राजधानी बडौदा (डूंगरपुर) को बनाया।
  • तराईन के दुसरे युद्ध में पृथ्वीराज चौहान की तरफ से लड़ता हुआ मारा गया।


कुमार सिंह-

  • सामन्त सिंह का छोटा भाई
  • कीर्तिपाल सोनगरा को हराकर मेवाड़ पर पुनः अधिकार कर लिया।


2. डूंगर सिंह- डूंगरपुर को अपनी राजधानी बनाया।

3. गोपीनाथ- डूंगरपुर में गेपसागर तालाब का निर्माण करवाया।


4. उदयसिंह (1497- 1527 ई.)-

  • खानवा के युद्ध में लड़ता हुआ मारा गया।
  • उदयसिंह की मृत्यु के बाद वागड़ राज्य का दो भागों में विभाजन हो गया। जैसे-
  • (I) डूंगरपुर- डूंगरपुर का राजा पृथ्वीराज (उदयसिंह का बेटा) को बनाया गया।
  • (II) बांसवाड़ा- बांसवाड़ा का राजा जगमाल (उदयसिंह का बेटा) को बनाया गया।
  • वागड़ राज्य का विभाजन कर डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा के बीच की सीमा माही नदी को बनाया गया।


5. आसकरण (1549- 1580 ई.)-

  • अकबर के खिलाफ मारवाड़ के चन्द्रसेन को शरण दी।
  • 1577 ई. में अकबर से संधि कर ली लेकिन आसकरण किसी युद्ध में मुगल सेना के साथ नहीं गया।
  • रानी प्रेमल देवी ने डूंगरपुर में नौलखा बावड़ी का निर्माण करवाया।


6. जसवंतसिंह-II (1808- 1845 ई.)-

  • 11 दिसम्बर 1818 ई. में अंग्रेजों के साथ संधि कर ली।
  • 1845 ई. में अंग्रेजों ने जसवंतसिंह-II को हटा दिया इसके बाद जसवंतसिंह-II वृंदावन (उत्तर प्रदेश) चला गया था।


7. विजयसिंह (1898- 1918 ई.)-

  • विधवा विवाह को प्रोत्साहित किया।
  • डूंगरपुर में राम लम्मण बैंक की स्थापना की।
  • डूंगरपुर में एडवर्ड सागर का निर्माण करवाया।

Post a Comment

0 Comments