शब्द (Word)

शब्द (Word)


शब्द की परिभाषा-

  • दो या दो से अधिक वर्णों के सार्थक ध्वनि समूह को शब्द कहते हैं। जैसे- भारत, दिल्ली, जयपुर, अशोक, राहुल, सचिन आदि।


शब्दों का वर्गीकरण-

  • हिन्दी भाषा में शब्दों का वर्गीकरण विभिन्न आधारों पर किया गया है। जैसे-
  • 1. अर्थ के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण
  • 2. विकार के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण
  • 3. उत्पत्ति के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण
  • 4. बनावट के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण


1. अर्थ के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण-

  • अर्थ के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण 2 भागों  गया है। जैसे-
  • (I) सार्थक शब्द, जैसे- पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, युग्म शब्द।
  • (II) निरर्थक शब्द


2. विकार के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण-

  • विकार के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण 2 भागों में किया गया है। जैसे-
  • (I) विकारी शब्द, जैसे- संज्ञा/ सर्वनाम/ विशेषण/ क्रिया।
  • (II) अविकारी शब्द, जैसे- क्रिया विशेषण/ संबंध बोधक/ समुच्चय बोधक/ विस्मयादि बोधक।


3. उत्पत्ति के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण-

  • उत्पत्ति के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण 4 भागों में किया गया है। जैसे-
  • (I) तत्सम शब्द (तत् सम)
  • (II) तद्भव शब्द (तत् भव)
  • (III) देशज शब्द
  • (IV) विदेशी शब्द


4. बनावट के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण-

  • बनावट के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण 3 भागों में किया गया है। जैसे-
  • (I) रूढ़ शब्द
  • (II) यौगिक शब्द
  • (III) योगरूढ़ शब्द

Post a Comment

0 Comments